3 महीने में करीब 100% का रिटर्न! आज इन 2 कारणों से रडार पर रहेगा PC Jeweller का शेयर

कंपनी का शेयर आज सुबह 9:19 बजे तक बीएसई पर 1.27% या 0.23 रुपये गिरकर 17.91 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर 2.54% या 0.46 रुपये टूटकर 17.67 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी, पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) का शेयर आज दो कारणों से निवेशको के रडार पर है। दरअसल पहला कारण है  स्टॉक आज से ASM स्टेज 1 से बाहर हो गया है और दूसरा कारण कंपनी के बोर्ड मेंबर्स आज सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों को जारी करेंगे।

कंपनी ने एक फाइलिंग में बताया था कि उसके बोर्ड मेंबर्स की मीटिंग बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को होगी। बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए कंपनी के अनऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजों पर विचार करेगी और उन्हें मंजूरी देगी।

कंपनी का शेयर आज सुबह 9:19 बजे तक बीएसई पर 1.27% या 0.23 रुपये गिरकर 17.91 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर 2.54% या 0.46 रुपये टूटकर 17.67 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

3 महीने में करीब 100% का रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक पिछले 1 हफ्ते में शेयर 23 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 महीने में 45 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 महीने में 91 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 93 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

क्यों है स्टॉक में तेजी?

स्टॉक में तेजी की एक बड़ी वजह Cupid के प्रोमोटर आदित्य कुमार हलवासिया द्वारा पीसी ज्वैलर में की गई बल्क डील है। हाल ही में आदित्य कुमार हलवासिया ने पीसी ज्वैलर के 5 करोड़ 10 लाख इक्विटी शेयरों को खरीदा है जिसकी वैल्यू करीब ₹73.59 करोड़ है। आदित्य कुमार हलवासिया ने ₹14.43 रुपये के भाव पर ये स्टॉक खरीदा है।

इसके अलावा कंपनी ने हाल में यह भी बताया था कि उसने जो सभी 14 बैंको से कर्ज लिया था उसे पूरी तरह से चुका दिया है और कंसोर्टियम के सभी 14 बैंकों से नो ऑब्जेक्शन, नो ड्यूज और रिलीज लेटर मिलने के बाद अब कंपनी की सभी गिरवी रखी गई संपत्तियों को मुक्त कर दिया गया है।

Read more!
Advertisement