शानदार तिमाही नतीजों से चमका ज्वैलरी स्टॉक, मुनाफा हुआ दोगुना; शेयर ने दिया 750% का रिटर्न

PC Jeweller Share: पिछले हफ्ते PC Jeweller ने पहली तिमाही नतीजे जारी कर दिया है। जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा शानदार बढ़ा है।

Advertisement
PC Jeweller: In the June 2025 quarter (Q1 FY26), the jewellery firm reported a strong operational performance, with standalone revenue surging nearly 80 per cent year-on-year (YoY).
PC Jeweller: In the June 2025 quarter (Q1 FY26), the jewellery firm reported a strong operational performance, with standalone revenue surging nearly 80 per cent year-on-year (YoY).

By Priyanka Kumari:

PC Jeweller ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी कर दिये। चालू कारोबारी साल के अप्रैल से जून तिमाही में कंपनी की ₹725 करोड़ की बिक्री हुई, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹401 करोड़ थी। इसका मतलब है कि कंपनी की बिक्री में करीब 81% का इजाफा हुआ है। इसी के चलते कंपनी का सकल मुनाफा भी ₹65 करोड़ से बढ़कर ₹144 करोड़ हो गया।

शानदार तिमाही नतीजे के बाद भी सोमवार को कंपनी के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सुबह करीब 11.18 बजे कंपनी के स्टॉक 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ ₹14.91 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था। 

PC Jeweller का EBITDA यानी ऑपरेटिंग मुनाफा ₹89 करोड़ से बढ़कर ₹210 करोड़ हो गया, जो कि 136% की ग्रोथ है। वहीं, टैक्स देने से पहले का मुनाफा (PBT) भी ₹83 करोड़ से बढ़कर ₹164 करोड़ हो गया। 

कंपनी ने यह साफ किया है कि उसका पूरा टर्नओवर सिर्फ भारत में बिक्री से आया है। उसका अमेरिका या अन्य किसी विदेशी बाजार में कोई एक्सपोजर नहीं है। 

PC Jeweller ने बीते वित्त वर्ष में बैंकों से लिया गया आधे से ज्यादा कर्ज चुका दिया था। अब चालू तिमाही यानी जून 2025 तक उसने और 8.7% कर्ज कम किया है, और जुलाई 2025 में 10.1% और घटाया है। कंपनी का लक्ष्य है कि FY 2026 के अंत तक वह पूरी तरह कर्ज मुक्त हो जाए।

कंपनी पहले ही बीते साल ₹2,702 करोड़ जुटा चुकी है, और 10 जुलाई 2025 को हुई बोर्ड बैठक में और ₹500 करोड़ तक जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल चुकी है। यह फंड रेजिंग प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए की जाएगी।

PC Jeweller का शेयर बीते 5 सालों में 752% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। बीते एक साल में शेयर ने करीब 65% का रिटर्न दिया है। दिसंबर 2024 में कंपनी ने शेयर में 1:10 का स्टॉक स्प्लिट भी किया था, जिससे इसकी लिक्विडिटी और बढ़ गई।

Read more!
Advertisement