कर्जमुक्त होने की राह पर कंपनी, 99% से ज्यादा कर्ज चुकाया; शेयर पर आज निवेशकों की नजर
कर्ज के बोझ से जूझ रही ज्वेलरी कंपनी अब तेजी से Debt-Free बनने की राह पर है। कंपनी ने एक और बैंक का पूरा बकाया चुका दिया है, जिससे कुल कर्ज का 99% से ज्यादा हिस्सा साफ हो चुका है।

Stock in Focus: 14,221.98 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली मिड कैप ज्वेलरी कंपनी, पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) का शेयर आज रडार पर है। कंपनी ने बीते बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने एक फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने अपने कर्ज को खत्म करने की दिशा में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।
कंपनी ने बताया कि उसने 30 सितंबर 2024 को हुए Settlement Agreement के तहत 1 और बैंक का पूरा बकाया कर्ज चुका दिया है। इसके साथ ही कंपनी अब 14 में से 13 कंसोर्टियम बैंकों का पूरा बकाया कर्ज चुका चुकी है। खास बात यह है कि सभी भुगतान तय समयसीमा से पहले किए गए हैं।
इस भुगतान के बाद कंपनी ने बैंकों के कुल बकाया कर्ज का 99% से ज्यादा हिस्सा चुका दिया है। अब 1% से भी कम कर्ज बाकी है, जिसे कंपनी इसी महीने चुकाकर पूरी तरह कर्जमुक्त (Debt-Free) होने का लक्ष्य है। कंपनी के मुताबिक, कर्ज पूरी तरह खत्म होने से उसकी बैलेंस शीट और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।
PC Jeweller Share Price
कंपनी का शेयर सुबह 9:28 बजे तक एनएसई पर 0.35% या 0.05 रुपये चढ़कर 14.52 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 0.35% या 0.05 रुपये की तेजी के साथ 14.54 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
कैसे रहे थे Q1 नतीजे?
PC Jeweller का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 37.2% बढ़कर ₹222 करोड़ रहा था। एक साल पहले कंपनी का PAT ₹161.9 करोड़ था। इस दौरान ज्वेलरी रिटेलर का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 21% बढ़कर ₹877.04 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹724.91 करोड़ था।
कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA भी 89.7% बढ़कर ₹241.56 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹127.3 करोड़ था। तिमाही आधार पर भी मुनाफे में 45.32% की बढ़ोतरी हुई। मार्च तिमाही में PAT ₹152.89 करोड़ रहा था। हालांकि, ऑपरेशंस से रेवेन्यू तिमाही आधार पर 5.4% घटकर ₹927.34 करोड़ रहा।