बस एक अपडेट और 8% उछला ये छोटू ज्वेलरी स्टॉक! आपके पोर्टफोलियो में है?
इस कंपनी के शेयर में तेजी कंपनी द्वारा वारंट्स को इक्विटी में बदलने के फैसले के बाद आई है। इस कदम से कंपनी को ₹33 करोड़ से ज्यादा की पूंजी मिली है। इससे वित्तीय स्थिति मजबूत होने और निवेशकों का भरोसा बढ़ने की उम्मीद है, जिसका असर शेयर पर दिखा।

PC Jeweller Share: जानी मानी ज्वेलरी कंपनी, पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) के शेयर में आज 8% की बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। इसका कारण कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी है जिसे कंपनी ने बीते मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद दिया था।
अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि पहले जारी किए गए कुल 48.08 करोड़ कन्वर्टिबल वारंट्स में से अब 79.04 लाख वारंट्स को इक्विटी शेयरों में बदला गया है।
इसके तहत 31 मार्च 2026 को कंपनी के बोर्ड ने सर्कुलेशन के जरिए प्रस्ताव पास कर 7.90 करोड़ नए इक्विटी शेयर (₹1 फेस वैल्यू) दो नॉन-प्रमोटर निवेशकों को आवंटित किए। यह बदलाव शेयर स्प्लिट (₹10 से ₹1) के बाद किया गया है। इन वारंट्स के कन्वर्जन पर कंपनी को करीब ₹33.31 करोड़ की राशि मिली, जो प्रति वारंट ₹42.15 (इश्यू प्राइस का 75%) के हिसाब से है।
इन्हें मिला शेयर
PC Jeweller Share Price
सुबह 11 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 7.31% या 0.55 रुपये चढ़कर 8.07 रुपये पर ट्रे़ड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 6.47% या 0.49 रुपये की तेजी के साथ 8.06 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
हाल ही में कंपनी ने दी थी ये बड़ी जानकारी
कंपनी ने हाल ही में अपने एक फाइलिंग में बताया कि उसने पहले 30 सितंबर 2024 और 11 अक्टूबर 2024 को कुल 48.08 करोड़ फुली कन्वर्टिबल वारंट्स प्रमोटर और नॉन-प्रमोटर (पब्लिक) कैटेगरी के निवेशकों को प्रेफरेंशियल आधार पर जारी किए गए थे। और बीते 28 मार्च 2026 को बोर्ड ने सर्कुलेशन के जरिए प्रस्ताव पास कर 2,00,97,056 वारंट्स को इक्विटी शेयरों में बदलने की मंजूरी दी है। इसके तहत कुल 20,09,70,560 नए इक्विटी शेयर (₹1 फेस वैल्यू) चार निवेशकों को अलॉट किए गए हैं। यह कन्वर्जन तब हुआ जब निवेशकों ने प्रति वारंट ₹42.15 (जो इश्यू प्राइस का 75% है) के हिसाब से कुल ₹84.70 करोड़ की बाकी राशि जमा की।