कर्जमुक्त होने की राह पर कंपनी, 14 में से 9 बैंकों का पूरा कर्ज चुकाया; इस ज्वेलरी स्टॉक में 3.5% की तेजी

इस कंपनी के शेयरों में गुरुवार को बाजार की गिरावट के बीच तेजी देखने को मिली। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने एक और बैंक का पूरा कर्ज चुका दिया है। पढ़िए पूरी खबर।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

शेयर बाजार में गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली लेकिन इस बीच ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) का शेयर 3.5% चढ़कर बंद हुआ।

दरअसल कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी इसी महीने कर्जमुक्त होने के लक्ष्य पर तेजी से आगे बढ़ रही है। कंपनी ने 30 सितंबर 2024 के सेटलमेंट एग्रीमेंट के तहत एक और बैंक का पूरा बकाया कर्ज चुका दिया है। इसके साथ ही 14 बैंकों के कंसोर्टियम में से 9 बैंकों का पूरा कर्ज तय समय से पहले चुका दिया गया है।

बाकी 5 बैंकों के 96% से ज्यादा बकाये का भी भुगतान हो चुका है। अब कंपनी पर इन 5 बैंकों का 4% से भी कम कर्ज बाकी है, जिसे इसी महीने चुकाकर कंपनी पूरी तरह कर्जमुक्त होने की उम्मीद कर रही है।

PC Jeweller Share Price

कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 3.54% या 0.36 रुपये चढ़कर 10.54 रुपये पर बंद हुआ और एनएसई पर स्टॉक 3.34% या 0.34 रुपये चढ़कर 10.52 रुपये पर बंद हुआ।

PC Jeweller Q1 रिजल्ट

हाल ही में कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजो को जारी करते हुए बताया था कि जून तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 37.2% बढ़कर ₹222 करोड़ हो गया। एक साल पहले कंपनी का PAT ₹161.9 करोड़ था। इस दौरान ज्वेलरी रिटेलर का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 21% बढ़कर ₹877.04 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹724.91 करोड़ था।

कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA भी 89.7% बढ़कर ₹241.56 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹127.3 करोड़ था। तिमाही आधार पर भी मुनाफे में 45.32% की बढ़ोतरी हुई। मार्च तिमाही में PAT ₹152.89 करोड़ रहा था। हालांकि, ऑपरेशंस से रेवेन्यू तिमाही आधार पर 5.4% घटकर ₹927.34 करोड़ रहा।

Read more!
Advertisement