पीसी ज्वैलर का फंड रेजिंग प्लान! 150 करोड़ नए शेयर और 1,000 करोड़ के QIP को मिली हरी झंडी - स्टॉक में हलचल

PC Jeweller के बोर्ड ने अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने और QIP के जरिए 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी है। इसके तहत 150 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। दोनों प्रस्तावों पर शेयरधारकों की मंजूरी पोस्टल बैलेट से ली जाएगी। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर निवेशकों के रडार पर है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

शुक्रवार 17 जुलाई को शेयर में सुबह 9:30 बजे तक तेजी देखने को मिल रही है। इस समय तक सेंसेक्स 500 अंक से अधिक और निफ्टी 130 पॉइंट से ज्यादा चढ़कर ट्रेड कर रहा है। इस बीच पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) का शेयर निवेशकों के रडार पर है।

बीते गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 16 जुलाई 2026 की बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी। कंपनी ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी (Authorised Share Capital) को 1,310 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,460 करोड़ रुपये करने का फैसला किया है।

इसके तहत 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 150 करोड़ नए इक्विटी शेयर बनाए जाएंगे। मौजूदा शेयर पूंजी 1,050 करोड़ इक्विटी शेयर और 26 करोड़ प्रेफरेंस शेयर की है, जिसे बढ़ाकर 1,200 करोड़ इक्विटी शेयर और 26 करोड़ प्रेफरेंस शेयर किया जाएगा। इसके लिए कंपनी के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (MoA) में भी बदलाव होगा। हालांकि, इसके लिए शेयरधारकों और जरूरी नियामकीय मंजूरियां अभी मिलनी बाकी हैं।

QIP को मिली हरी झंडी

इसके अलावा, कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की भी मंजूरी दी है। यह फंड एक या एक से अधिक चरणों में इक्विटी शेयर या अन्य पात्र सिक्योरिटीज जारी करके जुटाया जाएगा। QIP की पूरी प्रक्रिया, जैसे आकार, समय, कीमत और अन्य शर्तें तय करने के लिए बोर्ड ने एक QIP समिति भी गठित की है।

इन दोनों प्रस्तावों- अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने और QIP के जरिए फंड जुटाने पर शेयरधारकों की मंजूरी पोस्टल बैलेट के माध्यम से ली जाएगी। 

PC Jeweller Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 9:34 बजे तक बीएसई पर 4.07% या 0.42 रुपये गिरकर 9.91 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 3.59% या 0.37 रुपये टूटकर 9.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Read more!
Advertisement