शेयर बाजार में 1% की गिरावट! एक्सपर्ट इन 3 Stocks पर बुलिश - जानिए टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस
शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में करीब 1% की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। Sensex और Nifty दबाव में हैं, लेकिन कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी के संकेत बने हुए हैं। Paytm, Varun Beverages और Power Grid पर एक्सपर्ट ने खरीदारी की राय दी है। जानिए किन स्तरों पर बन सकता है मुनाफे का मौका।

शुक्रवार को शेयर बाजार में 1% की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 9:30 बजे तक निफ्टी50 इंडेक्स 0.94% या 221.10 अंक गिरकर 23,256.70 अंक पर ट्रेड कर रहा था वहीं सेंसेक्स 0.85% अंक या 633.85 अंक टूटकर 74,268.74 पॉइंट पर कारोबार कर रहा था।
इस गिरावट के बीच अगर आप कुछ ऐसे स्टॉक्स की तलाश में हैं जो आपका मुनाफा बन सकता है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। हालांकि अब बाजार की नजर महंगाई से जुड़े संकेतों और अगले हफ्ते होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक पर है।
Paytm
Master Capital Services के AVP of Research & Advisory विष्णु कांत उपाध्याय के मुताबिक, One 97 Communications यानी Paytm में मजबूत तेजी बनी हुई है। शेयर हाल में अपने पिछले स्विंग हाई के ऊपर निकला है, जिससे खरीदारी की दिलचस्पी दिखती है। 21 EMA के आसपास गिरावट में बार-बार सपोर्ट मिलने से डिप पर खरीदारी का संकेत मिलता है।
एक्सपर्ट ने कहा कि शेयर सभी प्रमुख शॉर्ट और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर है। RSI करीब 65 है। उपाध्याय ने Paytm पर Buy कॉल के साथ 1,880-1,920 रुपये का टारगेट और 1,617 रुपये का स्टॉप लॉस दिया है।
Varun Beverages
विष्णु कांत उपाध्याय के अनुसार, Varun Beverages 390-400 रुपये के आसपास बेस बनाने की कोशिश कर रहा है। यह जोन पहले भी अहम सपोर्ट रहा है। मौजूदा स्तरों पर स्थिरता के साथ खरीदारी की दिलचस्पी उभर रही है।
डेली चार्ट पर बुलिश RSI डाइवर्जेंस भी दिख रहा है। 390 रुपये के ऊपर शेयर टिकता है तो शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज की ओर रिकवरी हो सकती है। Buy कॉल के साथ टारगेट 445-460 रुपये और स्टॉप लॉस 380 रुपये है।
Power Grid
Power Grid ने कंसोलिडेशन से ब्रेकआउट के बाद शॉर्ट टर्म ट्रेंड में बदलाव के संकेत दिए हैं। शेयर ने हायर हाई बनाया है और 21 EMA भी वापस हासिल कर लिया है। RSI 54 तक सुधरा है, जिससे ओवरबॉट जोन में पहुंचे बिना आगे बढ़ने की गुंजाइश दिखती है। एक्सपर्ट ने Buy की राय के साथ 285-291 रुपये का टारगेट और 258 रुपये का स्टॉप लॉस रखा है।