Upcoming IPO: MobiKwik को IPO के लिए मिली मंजूरी, जानिए डिटेल्स

Mobikwik और Waaree Energies को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश यानि IPO के जरिए फंड जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक SEBI से मंजूरी मिल गई है।

Advertisement
mobikwik systems IPO
mobikwik systems IPO

Mobikwik और Waaree Energies को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश यानि IPO के जरिए फंड जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक SEBI से मंजूरी मिल गई है। रेग्युलेटर की ओर से 19 सितंबर को ऑब्ज़र्वेशन लेटर जारी कर दिया गया है।

SEBI की भाषा में ऑब्ज़र्वेशन लेटर जारी होने का मतलब होता है कि कंपनी एक साल के अंदर अपना IPO लॉन्च कर सकती है।

पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर One MobiKwik Systems ने इस साल 4 जनवरी को SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था, जिसमें ₹700 करोड़ जुटाने का प्रस्ताव है। ये IPO पूरी तरह से नई शेयर जारी करने से जुड़ा हुआ है, जिसमें कोई ऑफर-फॉर-सेल का विकल्प नहीं है।

बिपिन प्रीत सिंह और उपासना टाकू कंपनी के फाउंडर्स हैं। Mobikwik ने  रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने से पहले प्री-IPO प्लेसमेंट के जरिए ₹140 करोड़ जुटाने की योजना बनाई है। अगर प्री-IPO प्लेसमेंट किया जाता है, तो IPO का ताजा इश्यू साइज कम हो सकता है। इस इश्यू के लिए SBI कैपिटल मार्केट्स और DAM कैपिटल एडवाइजर्स मर्चेंट बैंकर हैं।

Read more!
Advertisement