शेयर बाजार में कमजोरी के बावजूद इस FMCG स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार, इंट्राडे में 4% से ज्यादा उछला

दोपहर 12:30 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.43% या 5.65 रुपये की तेजी के साथ 401.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर शेयर 1.35% या 5.35 रुपये की तेजी के साथ 401.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Stock in Focus: मंगलवार को शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच, पतंजलि फूड्स लिमिटेड (Patanjali Foods Ltd) के शेयर में आज 4% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 394.85 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 412.65 रुपये को टच कर लिया है। 

दोपहर 12:30 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.43% या 5.65 रुपये की तेजी के साथ 401.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर शेयर 1.35% या 5.35 रुपये की तेजी के साथ 401.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

1 हफ्ते में 18% की तेजी

BSE Analytics के मुताबिक पिछले 1 हफ्ते में कंपनी का शेयर 18% चढ़ा है। वहीं पिछले 1 महीने में स्टॉक 15 प्रतिशत चढ़ा है। हालांकि पिछले 1 साल में स्टॉक 33 प्रतिशत गिरा है। 

कंपनी ने हाल ही में दी थी ये जानकारी

हाल ही में कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया था कि उसे Niche Ninety Nine Capability and Certifications (OPC) Private Limited ने कंपनी को ESG Rating 61 दी है। यह रेटिंग कंपनी के Environmental (पर्यावरण), Social (सामाजिक) और Governance (गवर्नेंस) से जुड़े प्रदर्शन के आधार पर दी गई है।

कंपनी के बारे में

Patanjali Foods Limited भारत की प्रमुख FMCG और एडिबल ऑयल कंपनियों में शामिल है। कंपनी की रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में भी मौजूदगी है। इसका विजन हेल्थ, वेलनेस और आयुर्वेद के क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखना और ऐसे प्रोडक्ट्स व सेवाएं उपलब्ध कराना है, जो लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने में मदद करें।

कंपनी अपनी Food और FMCG बिजनेस को तेजी से बढ़ाने के साथ-साथ हेल्थ, वेलनेस और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अपनी स्थिति मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी रणनीति के तहत कंपनी ऑयल पाम की खेती का विस्तार कर रही है, ताकि भारत की एडिबल ऑयल इंपोर्ट पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सके।

Read more!
Advertisement