हॉस्पिटल सेक्टर के इस शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश, 20% से ज्यादा रिटर्न की उम्मीद; ₹350 का दिया टारगेट

ब्रोकरेज ने इस शेयर पर BUY कॉल देते हुए 350 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह कंपनी उत्तर भारत में लगातार अपने अस्पतालों का नेटवर्क बढ़ा रही है। पढ़िए पूरी डिटेल

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Stock to BUY: मंगलवार को बाजार में गिरावट के बीच निवेशकों के लिए कमाई को अच्छा मौका आया है। ब्रोकरेज फर्म Choice Institutional Equities ने हॉस्पिटल सेक्टर की कंपनी, पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (Park Medi World Ltd) पर BUY कॉल देते हुए 20.6% अपसाइड की संभावना जताई है। 

ब्रोकरेज ने इस शेयर पर BUY कॉल देते हुए 350 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पार्क मेडी वर्ल्ड उत्तर भारत में लगातार अपने अस्पतालों का नेटवर्क बढ़ा रही है। रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने बताया कि पार्क मेडी वर्ल्ड की ग्रोथ रणनीति और परिचालन (ऑपरेशनल) तैयारियों को समझने के लिए अधिकारियों ने कंपनी का दौरा किया।

इस दौरान चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर (CSO) सुदेश शर्मा और हेड ऑफ इन्वेस्टर रिलेशंस (IR) सौरभ पंत से मुलाकात की गई। कंपनी के मैनेजमेंट के साथ हुई बातचीत में उसकी विस्तार रणनीति को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आईं।

कंपनी गुरुग्राम में बनने वाले नए Park Hospital Platinum और रुद्रपुर में हाल ही में अधिग्रहित Medicity Hospital के जरिए मौजूदा और नए बाजारों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर काम कर रही है।

मैनेजमेंट ने कहा कि कंपनी का फोकस क्लस्टर आधारित विस्तार, सोच-समझकर पूंजी निवेश (Capital Allocation), परिचालन दक्षता (Operational Efficiency) और कम सेवाओं वाले हेल्थकेयर बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करने पर है।

कंपनी का लॉन्ग टर्म लक्ष्य FY33 तक 10,000 बेड की क्षमता हासिल करना है। वहीं, ब्रोकरेज ने FY28 के अनुमानित EV/EBITDA के 18 गुना वैल्यूएशन के आधार पर स्टॉक पर 'BUY' रेटिंग बरकरार रखते हुए 350 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

Park Medi World Share Price

कंपनी का शेयर आज बीएसई पर सुबह 11:39 बजे तक एनएसई पर 1.19% या 3.45 रुपये गिरकर 287 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर शेयर 1.12% या 3.25 रुपये टूटकर 287.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Read more!
Advertisement