Q1 नतीजों से पहले इस हॉस्पिटल कंपनी के शेयर में 5% की तेजी, 6 महीने में लगभग दोगुना हुआ निवेशकों का पैसा

कंपनी का शेयर बीएसई पर 5.34% या 14.90 रुपये चढ़कर 294 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 5.16% या 14.40 रुपये चढ़कर 293.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

हॉस्पिटल सेक्टर की कंपनी, पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (Park Medi World Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत की अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर 2:23 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 5.34% या 14.90 रुपये चढ़कर 294 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 5.16% या 14.40 रुपये चढ़कर 293.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

बीएसई पर आज यह शेयर ट्रेडिंग के लिए 282.95 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 301.95 रुपये को टच कर लिया है।

6 महीने में 90% का रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में करीब 5 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं पिछले 3 महीने में स्टॉक 27 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 91 प्रतिशत चढ़ा है। साल 2026 में अभी तक यानी YTD आधार पर शेयर 95 प्रतिशत चढ़ा है। 

इस दिन आएगा Q1 रिजल्ट

कंपनी ने 29 जुलाई को अपने एक फाइलिंग में बताया था कि उसके निदेशक मंडल (Board of Directors) की बैठक सोमवार, 3 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। इस बैठक में 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के लिए कंपनी के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों पर विचार किया जाएगा और उन्हें मंजूरी दी जाएगी।

Park Medi World Share Price Target

हाल ही में ब्रोकरेज फर्म Choice Institutional Equities ने हॉस्पिटल सेक्टर की कंपनी, पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (Park Medi World Ltd) पर BUY कॉल देते हुए 350 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पार्क मेडी वर्ल्ड उत्तर भारत में लगातार अपने अस्पतालों का नेटवर्क बढ़ा रही है। रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने बताया कि पार्क मेडी वर्ल्ड की ग्रोथ रणनीति और परिचालन (ऑपरेशनल) तैयारियों को समझने के लिए अधिकारियों ने कंपनी का दौरा किया।

Read more!
Advertisement