Stock to BUY: मोटी कमाई का मौका! 21% से ज्यादा भागेगा ये हॉस्पिटल शेयर - ब्रोकरेज बुलिश, चेक करें टारगेट
कंपनी का शेयर दोपहर 2:10 बजे तक बीएसई पर 0.42% या 1.20 गिरकर 286.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.27% या 0.78 रुपये गिरकर 286.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Stock to Buy: बुधवार को शेयर बाजार में सुस्त कारोबार के बीच निवेशकों के लिए कमाई का बड़ा मौका आया है। हॉस्पिटल सेक्टर की कंपनी, पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (Park Medi World Ltd) पर ब्रोकरेज फर्म Choice Institutional Equities ने बुलिश व्यू रखते हुए 21.7% अपसाइड की उम्मीद जताई है।
Park Medi World का शेयर दोपहर 2:10 बजे तक बीएसई पर 0.42% या 1.20 गिरकर 286.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.27% या 0.78 रुपये गिरकर 286.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Park Medi World Share Price Target
ब्रोकरेज ने FY28E के लिए 18x EV/EBITDA वैल्यूएशन के आधार पर स्टॉक पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 320 रुपये से बढ़ाकर 350 रुपये कर दिया है जो करीब 21.7% का अपसाइड है।
ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के मैनेजमेंट की हालिया मीटिंग में मैनेजमेंट ने कहा कि आने वाले समय में कंपनी की ग्रोथ क्षमता विस्तार, बेहतर केस मिक्स, कम ALOS, बेहतर पेयर मिक्स और CGHS रेट संशोधन के फायदे से मजबूत रहेगी।
कंपनी द्वारा हाल ही में उत्तराखंड में खरीदी गई नई फैसिलिटी से कमाई और मुनाफा के बारे में मैनेजमेंट ने कहा कि कंपनी की नई फैसिलिटी में अगस्त 2026 के आखिर तक ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद है और शुरुआत से ही सभी 330 बेड उपलब्ध होंगे। पहले साल कंपनी का लक्ष्य 100 करोड़ रुपये की कमाई, 20 करोड़ रुपये EBITDA और 12 करोड़ रुपये PAT हासिल करना है।
इस दौरान ऑक्यूपेंसी 60-65% रहने का अनुमान है। दूसरे साल कंपनी को 40% ग्रोथ के साथ 140 करोड़ रुपये रेवेन्यू, बेहतर मार्जिन और 70-75% ऑक्यूपेंसी की उम्मीद है। कंपनी ARPOB बढ़ाने, सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं का हिस्सा बढ़ाने और एडवांस मशीनों के इस्तेमाल पर फोकस कर रही है।