इस हॉस्पिटल शेयर में आज 7% की गिरावट, फिर भी ब्रोकरेज बुलिश; 37% तक रिटर्न की उम्मीद
आज इस हॉस्पिटल स्टॉक में भी तेज गिरावट आई है। हालांकि, ब्रोकरेज Emkay का नजरिया अब भी पॉजिटिव है और उसने शेयर पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है। कंपनी के विस्तार की योजना और ब्रोकरेज के नए टारगेट में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है।

शेयर बाजार में पार्क मेडी वर्ल्ड (Park Medi World) के शेयरों पर पिछले एक महीने से बिकवाली का दबाव बना हुआ है। इस दौरान कंपनी का शेयर करीब 15% टूट चुका है। मंगलवार को भी शेयर में 7% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। हालांकि, कारोबार के आखिरी हिस्से में निचले स्तरों से खरीदारी लौटने पर शेयर ने कुछ नुकसान की भरपाई की। हालांकि ब्रोकरेज Emkay इस शेयर पर बुलिश हैं।
कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 7.62% या 19.40 रुपये गिरकर 235.25 रुपये पर बंद हुआ वहीं एनएसई पर स्टॉक 7.29% या 18.55 रुपये टूटकर 236 रुपये पर बंद हुआ।
आखिर क्यों गिर रहा शेयर?
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अस्पतालों में दवाओं की कीमतों की अधिकतम सीमा तय करने से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के चलते सोमवार और मंगलवार को हॉस्पिटल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।
हालांकि कंपनी के मुताबिक उसकी इनकम में कैंसर की दवाओं से कंपनी की बिक्री 2% से भी कम है। इसके अलावा, कंपनी के ज्यादातर मरीज सरकारी योजनाओं के जरिए इलाज कराते हैं और यही वजह है कि दूसरे हॉस्पिटल शेयरों में गिरावट के बावजूद Park Medi World को लेकर ब्रोकरेज पॉजिटिव हैं।
Share Price Target
ब्रोकरेज Emkay ने बुलिश व्यू के साथ 37% तक की अपसाइड की संभावना जताई है। ब्रोकरेज ने BUY कॉल के साथ ₹375 का टारगेट दिया है।
Park Medi World हॉस्पिटल सेक्टर की मजबूत कंपनियों में शामिल है। कंपनी ने अपनी मौजूदा बेड क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई है।
फिलहाल कंपनी के पास 3,500 बेड की क्षमता है और वह इसमें 1,500 नए बेड जोड़ने की तैयारी कर रही है। यानी विस्तार के बाद कुल क्षमता 5,000 बेड तक पहुंच सकती है।