कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने हॉस्पिटल चेन ऑपरेट करने वाली इस कंपनी में बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी - खरीदे इतने शेयर
हॉस्पिटल चेन ऑपरेट करने वाली 7,986.40 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी दी जिसके बाद आज शेयर रडार पर है।

Stock in Focus: हॉस्पिटल चेन ऑपरेट करने वाली 7,986.40 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी, पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (Park Medi World Ltd) ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी दी थी।
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया था कि Kotak Mahindra Mutual Fund ने Park Medi World Limited के शेयर खरीदे हैं, जिससे उसकी हिस्सेदारी कंपनी में 5% से ज्यादा हो गई है।
कंपनी ने बताया कि कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने अपनी अलग-अलग स्कीमों के जरिए यह निवेश किया है। अधिग्रहण से पहले Kotak Mahindra Mutual Fund के पास कंपनी के 2,15,91,213 शेयर (4.9%) थे।
इसके बाद उसने 1,75,164 अतिरिक्त शेयर (0.04%) खरीदे। इस खरीद के बाद म्यूचुअल फंड की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 2,17,66,377 शेयर यानी 5.03% हो गई है।
Park Medi World Share Price
कंपनी का शेयर आज सुबह 11:11 बजे तक बीएसई पर 4.13% या 7.95 रुपये गिरकर 184.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 3.97% या 7.65 रुपये टूटकर 184.91 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
Park Medi World Share Price Target
दिग्गज ब्रोकरेज फर्म नुवामा (Nuvama) ने BUY कॉल दिया है और 39% के अपसाइड की उम्मीद जताई है।
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में इस शेयर के लिए 280 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज ने इसका CMP 202 रुपये माना है जहां से यह शेयर 39% अपसाइड जा सकता है।
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि नॉर्थ इंडिया पर फोकस करने वाली हॉस्पिटल चेन Park Medi World (PARKHOSP) भारत में अस्पतालों में बेड की कमी, बढ़ती हेल्थकेयर मांग और टियर-2 शहरों में तेजी से बढ़ते मेडिकल सेक्टर का फायदा उठा सकती है।
कंपनी हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में 14 मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चला रही है, जिनमें करीब 3,250 बेड (लगभग 870 ICU बेड) हैं। कंपनी अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है और FY28 तक बेड क्षमता बढ़ाकर करीब 5,260 करने की योजना है। इसके लिए हरियाणा, पंजाब और NCR में नए क्लस्टर बनाए जाएंगे और कंपनी उत्तर प्रदेश जैसे कम कवरेज वाले बाजार में भी प्रवेश करेगी।