42% अपसाइड की उम्मीद! इस हॉस्पिटल स्टॉक पर ब्रोकरेज Ventura Securities बुलिश - BUY कॉल के साथ इतना दिया टारगेट
ब्रोकरेज फर्म Ventura Securities ने इस शेयर पर BUY कॉल दिया है। ब्रोकरेज ने कंपनी के तेज बेड विस्तार, मजबूत ऑक्यूपेंसी और बेहतर कमाई के अनुमान ने ब्रोकरेज का भरोसा बढ़ाया है।

Stock to BUY: ब्रोकरेज फर्म Ventura Securities ने आज पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (Park Medi World Ltd) पर अपनी कवरेज शुरू करते हुए शेयर पर BUY कॉल दिया है और 41.9% अपसाइड की उम्मीद जताई है।
कंपनी का शेयर आज एनएसई पर 1.14% या 3.20 रुपये गिरकर 277.30 रुपये पर बंद हुआ और बीएसई पर स्टॉक 0.91% या 2.55 रुपये टूटकर 278.35 रुपये पर बंद हुआ।
टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज ने Park Medi World पर ₹205 के CMP पर ₹284 का टारगेट प्राइस दिया था, लेकिन कंपनी के मजबूत प्रदर्शन और तेज बेड विस्तार को देखते हुए अब टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹406 कर दिया है। ₹286 के CMP के मुकाबले यह करीब 41.9% की संभावित तेजी दिखाता है।
कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कंपनी FY28 की बेड क्षमता का लक्ष्य तय समय से पहले हासिल करने की राह पर है। अस्पतालों में ऑक्यूपेंसी मजबूत बनी हुई है, जिससे आगे बेड बढ़ाने और मार्जिन में सुधार की गुंजाइश है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के साथ प्रस्तावित पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) कंपनी के लिए मीडियम टर्म में ग्रोथ का एक और बड़ा जरिया बन सकती है।
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी और दक्षिणी भारत की तुलना में प्रति व्यक्ति अस्पताल बेड की उपलब्धता काफी कम है, इसलिए यहां अस्पताल विस्तार का बड़ा अवसर मौजूद है।
वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो FY26 से FY29E के बीच Park Medi World की आय 26.8%, EBITDA 28.8% और PAT में 33.4% की CAGR रहने का अनुमान है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर करीब ₹3,420 करोड़, EBITDA ₹949 करोड़ और PAT ₹631 करोड़ तक पहुंच सकता है।
EBITDA मार्जिन FY26 के 26.4% से करीब 140 बेसिस पॉइंट बढ़कर FY29E में 27.8% हो सकता है, जबकि PAT मार्जिन 15.7% से करीब 280 बेसिस पॉइंट बढ़कर 18.5% रहने का अनुमान है।
तेज क्षमता विस्तार, ARPOB यानी प्रति ऑक्यूपाइड बेड औसत रेवेन्यू में डबल-डिजिट ग्रोथ, नए शुरू हुए अस्पतालों के बेहतर प्रदर्शन, स्पेशियलिटी और पेयर मिक्स में सुधार, ऑपरेटिंग लीवरेज और वित्तीय लागत घटने से कंपनी की कमाई को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इन वजहों से ब्रोकरेज का मानना है कि Park Medi World की कमाई में आगे भी मजबूत और लगातार वृद्धि देखने को मिल सकती है।