हॉस्पिटल सेक्टर की इस कंपनी को मिले 3 अवॉर्ड; चेयरमैन-एमडी भी सम्मानित - शेयर में हलचल
खबर लिखे जानें तक कंपनी का शेयर सुबह 10:14 बजे तक बीएसई पर 0.93% या 2.65 रुपये गिरकर 282 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.90% या 2.55 रुपये टूटकर 282.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

हॉस्पिटल सेक्टर की कंपनी, पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (Park Medi World Ltd) ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि Park Group of Hospitals को Healthcare Pioneers of Delhi 2026 Awards में तीन बड़े अवॉर्ड मिले हैं।
खबर लिखे जानें तक कंपनी का शेयर सुबह 10:14 बजे तक बीएसई पर 0.93% या 2.65 रुपये गिरकर 282 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.90% या 2.55 रुपये टूटकर 282.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
पार्क ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन डॉ. अजीत गुप्ता को Lifetime Achievement Award दिया गया। वहीं, ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अंकित गुप्ता को Future Healthcare Leader of the Year सम्मान मिला।
इसके अलावा Park Group of Hospitals को Excellence in Advanced Medical Technology & Patient Care कैटेगरी में सम्मानित किया गया। कंपनी ने बताया कि यह अवॉर्ड ग्रुप के क्लिनिकल परिणामों, आधुनिक मेडिकल तकनीक को अपनाने, बेहतर मरीज देखभाल और उत्तर भारत में लगातार बढ़ती मौजूदगी को मान्यता देते हैं।
कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन डॉ. अजीत गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उन सभी डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों का है, जिन्होंने वर्षों से Park Group को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रुप की शुरुआत इस स्पष्ट उद्देश्य के साथ हुई थी कि गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों तक पहुंचाई जाएं।
वहीं, Park Group of Hospitals के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अंकित गुप्ता ने Future Healthcare Leader of the Year सम्मान को अपनी टीमों के लिए गर्व का पल बताया। उन्होंने कहा कि ग्रुप का फोकस स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ आधुनिक मेडिकल तकनीक में निवेश करने पर है, ताकि क्षेत्रीय शहरों में रहने वाले मरीजों को भी वही स्तर की चिकित्सा सुविधा मिल सके, जो बड़े महानगरों में उपलब्ध है।