KPIMS डील पूरी! Park Medi World ने SVPD Healthcare का 100% अधिग्रहण किया, बनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी
बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि केपी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KPIMS), आगरा के अधिग्रहण से जुड़ी प्रक्रिया अब पूरी हो गई है।

नॉर्थ इंडिया में हॉस्पिटल चेन ऑपरेट करने वाली कंपनी, पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (Park Medi World Ltd) ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि केपी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KPIMS), आगरा के अधिग्रहण से जुड़ी प्रक्रिया अब पूरी हो गई है।
इससे पहले कंपनी ने K P S Wellness प्राइवेट लिमिटेड में 100% हिस्सेदारी खरीद ली थी और अब 20 मार्च 2026 को SVPD Healthcare प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि इस अधिग्रहण के बाद SVPD Healthcare प्राइवेट लिमिटेड, पार्क मेडि वर्ल्ड लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी (wholly owned subsidiary) बन गई है। यह डील KPIMS के 360 बेड वाले अस्पताल के अधिग्रहण का हिस्सा था, जिसकी घोषणा कंपनी ने दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच की थी।
Park Medi World Share Price
सुबह 10:19 बजे तक स्टॉक एनएसई पर 3.72% या 7.40 रुपये टूटकर 191.76 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 3.62% या 7.20 रुपये गिरकर 191.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Park Medi World Share Price Target
दिग्गज ब्रोकरेज फर्म नुवामा (Nuvama) ने BUY कॉल दिया है और 39% के अपसाइड की उम्मीद जताई है।
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में इस शेयर के लिए 280 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज ने इसका CMP 202 रुपये माना है जहां से यह शेयर 39% अपसाइड जा सकता है।
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि नॉर्थ इंडिया पर फोकस करने वाली हॉस्पिटल चेन Park Medi World (PARKHOSP) भारत में अस्पतालों में बेड की कमी, बढ़ती हेल्थकेयर मांग और टियर-2 शहरों में तेजी से बढ़ते मेडिकल सेक्टर का फायदा उठा सकती है।
कंपनी हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में 14 मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चला रही है, जिनमें करीब 3,250 बेड (लगभग 870 ICU बेड) हैं। कंपनी अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है और FY28 तक बेड क्षमता बढ़ाकर करीब 5,260 करने की योजना है। इसके लिए हरियाणा, पंजाब और NCR में नए क्लस्टर बनाए जाएंगे और कंपनी उत्तर प्रदेश जैसे कम कवरेज वाले बाजार में भी प्रवेश करेगी।