Paramount Syntex IPO दूसरे दिन ही फुल सब्सक्राइब, QIB कैटेगरी में 119 गुना से ज्यादा बोली; चेक करें GMP
Paramount Syntex IPO को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। ₹81.79 करोड़ का यह SME IPO दूसरे दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। खास बात यह है कि QIB कैटेगरी में 119 गुना से ज्यादा बोली लगी है। कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और IPO से जुड़े अहम आंकड़े भी खास हैं।

Paramount Syntex Limited का SME IPO दूसरे दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। 1 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:29 बजे तक ₹81.79 करोड़ के इस इश्यू को कुल 1.32 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। निवेशकों ने करीब 80.56 लाख शेयरों के लिए बोली लगाई, जबकि नेट इश्यू में 61.17 लाख शेयर उपलब्ध थे। यह IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू है और इसमें OFS नहीं है। कंपनी 64.40 लाख तक नए इक्विटी शेयर जारी कर रही है।
QIB कैटेगरी में 119 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन
इश्यू में सबसे ज्यादा हलचल Qualified Institutional Buyers (QIB) कैटेगरी में दिखी। एंकर निवेशकों के हिस्से को छोड़कर QIB कैटेगरी 119.29 गुना सब्सक्राइब हुई। संस्थागत निवेशकों ने करीब 78.73 लाख शेयरों के लिए बोली लगाई, जबकि इस कैटेगरी में सिर्फ 66,000 शेयर उपलब्ध थे।
IPO 30 सितंबर को खुला है और 6 अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकती है। यानी इश्यू बंद होने में अभी कई दिन बाकी हैं और रिटेल व नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की भागीदारी आगे बढ़ सकती है।
कितना है जीएमपी?
Paramount Syntex का ग्रे मार्केट प्रीमियम करीब ₹52 प्रति शेयर बताया जा रहा है।
FY26 में मुनाफा दोगुने से ज्यादा
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन भी IPO की कहानी में अहम है। FY26 में ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹122.03 करोड़ रहा, जो FY25 के ₹112.42 करोड़ से बढ़ा। इस दौरान प्रॉफिट आफ्टर टैक्स ₹6.73 करोड़ से बढ़कर ₹13.87 करोड़ हो गया।
EBITDA ₹23.59 करोड़ रहा और EBITDA मार्जिन 19.33% तक पहुंच गया, जबकि FY25 में यह 11.71% था। नेट प्रॉफिट मार्जिन भी 5.99% से बढ़कर 11.36% हो गया।
IPO से मशीनरी खरीदेगी कंपनी
Paramount Syntex IPO से जुटाई गई रकम में से करीब ₹61.68 करोड़ मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज में मशीनरी खरीदने पर खर्च करेगी। FY26 में कंपनी की कुल क्षमता उपयोगिता 88.77% रही।
कंपनी के बारे में
कंपनी 1996 से सिंथेटिक फाइबर, एक्रिलिक यार्न और अन्य ब्लेंडेड व डाइड यार्न बनाती है। IPO का प्राइस बैंड ₹119-127 प्रति शेयर है। न्यूनतम आवेदन 2,000 शेयरों का है, यानी अपर बैंड पर न्यूनतम निवेश करीब ₹2.54 लाख होगा। अलॉटमेंट 7 अक्टूबर और BSE SME पर लिस्टिंग 9 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है।