Stock to BUY: गिरते बाजार में बड़ा मौका! इस पेनी स्टॉक पर 115% अपसाइड की उम्मीद - चेक करें टारगेट
ब्रोकरेज ने 25 मार्च की अपनी रिपोर्ट में 34.21 रुपये के CMP के आधार पर 75 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। हालांकि आज कंपनी का शेयर बीएसई पर सुबह 10:33 बजे तक 2.63% या 0.90 रुपये टूटकर 33.37 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Stock to BUY: शुक्रवार को गिरते बाजार में निवेशकों के लिए बड़ा मौका सामने आया है। ब्रोकरेज Evaluate Research ने स्मॉल कैप कंपनी, पैसालो डिजिटल लिमिटेड (Paisalo Digital Ltd) पर BUY कॉल देते हुए 115% का अपसाइड टारगेट दिया है।
ब्रोकरेज ने 25 मार्च की अपनी रिपोर्ट में 34.21 रुपये के CMP के आधार पर 75 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। हालांकि आज कंपनी का शेयर बीएसई पर सुबह 10:33 बजे तक 2.63% या 0.90 रुपये टूटकर 33.37 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच भी पैसालो डिजिटल लिमिटेड के फंडामेंटल मजबूत नजर आ रहे हैं, क्योंकि कंपनी ने एक और तिमाही और वित्तीय वर्ष पूरा किया है। आमतौर पर बैंकों पर असर ग्रोथ, फंडिंग, मार्जिन और क्रेडिट क्वालिटी में दिखता है, लेकिन कंपनी की लोन ग्रोथ मजबूत बनी हुई है और एसबीआई के को-लेंडिंग प्रोग्राम के विस्तार से इसे और सहारा मिलेगा।
ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी में फंडिंग के अवसर बढ़ रहे हैं और बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी की कोई कमी नहीं दिख रही। आरबीआई की कम ब्याज दरें और फिक्स्ड कूपन उधारी कंपनी के लिए फायदेमंद हैं। मार्जिन भी पिछले साल अच्छा रहा है और आगे भी मजबूत रहने की उम्मीद है। कंपनी एक्सपोर्ट सेक्टर को लोन नहीं देती, इसलिए ग्लोबल समस्याओं का असर कम है। इसी वजह से 'Buy' रेटिंग और 75 रुपये का टारगेट बरकरार है।
Paisalo Digital Q3FY26 Result
Q3FY26 में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) सालाना आधार पर 16% बढ़कर ₹55,082 मिलियन हो गया था। इस तिमाही में लोन वितरण (Disbursement) 7% बढ़कर ₹10,574 मिलियन रहा, जो क्रेडिट की लगातार मजबूत मांग को दर्शाता है।
कंपनी ने अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए 492 नए टचप्वाइंट जोड़े, जिससे कुल संख्या 22 राज्यों में 4,872 तक पहुंच गई। ग्राहकों की संख्या भी बढ़कर लगभग 1.4 करोड़ हो गई, जिसमें से करीब 16 लाख नए ग्राहक इसी तिमाही में जुड़े।