NCD रिडीम पर बड़ा अपडेट! एनबीएफसी स्टॉक पर निवेशकों की नजर - एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के पास भी है ये शेयर

कंपनी ने बीते शनिवार को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इश्यू की शर्तों के अनुसार कंपनी ने 6 अनलिस्टेड, अनसिक्योर्ड और अनरेटेड 12% नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) को रिडीम कर दिया है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की सपोर्ट वाली एनबीएफसी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, पैसालो डिजिटल लिमिटेड (Paisalo Digital Ltd) के शेयर में आज तेज हलचल देखने को मिल रही है। 

दरअसल कंपनी ने बीते शनिवार को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इश्यू की शर्तों के अनुसार कंपनी ने 6 अनलिस्टेड, अनसिक्योर्ड और अनरेटेड 12% नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) को रिडीम कर दिया है। प्रत्येक एनसीडी की फेस वैल्यू 1 करोड़ रुपये थी। यह सीरीज-PDL 2020-1 के तहत जारी किए गए थे। कंपनी ने इनका पूरा और अंतिम भुगतान 31 जनवरी 2026 को पार वैल्यू पर किया है।

Paisalo Digital Share Price

सुबह 10:06 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 0.85% या 0.29 रुपये गिरकर 33.94 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Sbi Life Insurance Co. Ltd की कितनी हिस्सेदारी?

Trendlyne के डेटा के मुताबिक कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के पास दिसंबर 2025 तक पैसालो डिजिटल लिमिटेड की 6.83% या 62,114,267 इक्विटी शेयर हैं। 

अलग-अलग सेक्टर में रणनीतिक पार्टनरशिप कर रही है कंपनी

हाल ही में कंपनी ने बताया था कि उसका फोकस छोटे उद्यमियों, स्वरोजगार करने वालों और माइक्रो बिजनेस को आसान और सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने पर है, ताकि शहरों और गांवों दोनों जगह आजीविका के मौके बढ़ें।

फाइलिंग के मुताबिक, हेल्थकेयर और एजुकेशन सेक्टर में पैसालो डिजिटल ने सेमा मार्ट हेल्थ, एडू सॉफ्ट और ट्रुविक हेल्थ जैसी कंपनियों के साथ मिलकर क्लीनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर और शिक्षण संस्थानों को जरूरी उपकरण खरीदने के लिए फाइनेंस सपोर्ट दिया है।

एग्रीकल्चर सेक्टर में कंपनी ने मशियो, दशमेश, शक्तिमान, प्रीत ट्रैक्टर्स और अपोलो ट्रैक्टर्स जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी कर किसानों और एग्री-उद्यमियों को मशीनरी और उत्पादकता बढ़ाने में मदद की है।

इसके अलावा, इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट, सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रिक व वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों के लिए भी पैसालो डिजिटल ने कई बड़ी कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी का कहना है कि वो इन पहलों के जरिए कंपनी छोटे कारोबारियों और ग्रामीण उद्यमों को टिकाऊ विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

Read more!
Advertisement