एनबीएफसी सेक्टर की ये स्मॉल कैप कंपनी ने जारी किया 51,000 NCD! शेयर प्राइस 35 रुपये से कम
ये डिबेंचर्स पूरी तरह चुकता, रेटेड, लिस्टेड, सीनियर, सुरक्षित, टैक्सेबल और ट्रांसफरेबल हैं, जिन्हें प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए जारी किया गया है। हर डिबेंचर की फेस वैल्यू 10,000 रुपये है, इनकी अवधि 30 महीने की है और निवेशकों को 9.25% सालाना ब्याज मिलेगा।

एनबीएफसी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, पैसालो डिजिटल लिमिटेड (Paisalo Digital Ltd) का शेयर आज गुरुवार को बाजार में गिरावट के बीच फोकस में है। दरअसल कंपनी ने बीते बुधवार को अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी के बोर्ड की ऑपरेशंस और फाइनेंस कमेटी ने एक प्रस्ताव पास कर 51,000 नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) अलॉट किए हैं।
ये डिबेंचर्स पूरी तरह चुकता, रेटेड, लिस्टेड, सीनियर, सुरक्षित, टैक्सेबल और ट्रांसफरेबल हैं, जिन्हें प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए जारी किया गया है। हर डिबेंचर की फेस वैल्यू 10,000 रुपये है, इनकी अवधि 30 महीने की है और निवेशकों को 9.25% सालाना ब्याज मिलेगा।
प्रिंसिपल अमाउंट की पेमेंट 30 महीने बाद यानी 18 सितंबर 2028 को किया जाएगा। अगर कंपनी ब्याज या प्रिंसिपल अमाउंट के भुगतान में तय तारीख से 3 महीने से ज्यादा देरी करती है, तो अतिरिक्त 2% सालाना ब्याज देगी।
Paisalo Digital Share Price
कंपनी का शेयर दोपहर 1:12 बजे तक बीएसई पर 3.40% या 1.17 रुपये गिरकर 33.24 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 3.60% या 1.24 रुपये टूटकर 33.23 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के पास भी है इस कंपनी की हिस्सेदारी
Trendlyne के डेटा के मुताबिक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के पास दिसंबर 2025 तक पैसालो डिजिटल की 6.83% हिस्सेदारी थी।
Paisalo Digital Q3FY26 Result
Q3FY26 में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) सालाना आधार पर 16% बढ़कर ₹55,082 मिलियन हो गया था। इस तिमाही में लोन वितरण (Disbursement) 7% बढ़कर ₹10,574 मिलियन रहा, जो क्रेडिट की लगातार मजबूत मांग को दर्शाता है।
कंपनी ने अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए 492 नए टचप्वाइंट जोड़े, जिससे कुल संख्या 22 राज्यों में 4,872 तक पहुंच गई। ग्राहकों की संख्या भी बढ़कर लगभग 1.4 करोड़ हो गई, जिसमें से करीब 16 लाख नए ग्राहक इसी तिमाही में जुड़े।