गिरते बाजार में इस NBFC शेयर पर निवेशकों की नजर! लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में दी बड़ी जानकारी - Details

दरअसल कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि मौजूदा कमर्शियल पेपर्स (CP) पर Infomerics Analytics and Research Private Limited की रेटिंग के अलावा अब Brickwork Ratings India Private Limited से भी नई क्रेडिट रेटिंग हासिल की गई है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Penny Stock: सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच एनबीएफसी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, पैसालो डिजिटल लिमिटेड (Paisalo Digital Ltd) का शेयर निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि मौजूदा कमर्शियल पेपर्स (CP) पर Infomerics Analytics and Research Private Limited की रेटिंग के अलावा अब Brickwork Ratings India Private Limited से भी नई क्रेडिट रेटिंग हासिल की गई है।

प्रस्तावित 540 करोड़ रुपये के कमर्शियल पेपर्स के लिए कंपनी को BWR A1+ की शॉर्ट टर्म रेटिंग दी गई है, जो मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल को दिखाती है।

Paisalo Digital Share Price

शेयर बाजार में आज बिकवाली के कारण इस स्टॉक में भी 3% की गिरावट आई है। सुबह 10:06 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 3.20% या 1.12 रुपये गिरकर 33.86 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर शेयर 3.14% या 1.10 रुपये टूटकर 33.97 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के पास भी है इस कंपनी की हिस्सेदारी

Trendlyne के डेटा के मुताबिक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के पास दिसंबर 2025 तक पैसालो डिजिटल की 6.83% हिस्सेदारी थी।

Paisalo Digital Q3FY26 Result

Q3FY26 में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) सालाना आधार पर 16% बढ़कर ₹55,082 मिलियन हो गया था। इस तिमाही में लोन वितरण (Disbursement) 7% बढ़कर ₹10,574 मिलियन रहा, जो क्रेडिट की लगातार मजबूत मांग को दर्शाता है।

कंपनी ने अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए 492 नए टचप्वाइंट जोड़े, जिससे कुल संख्या 22 राज्यों में 4,872 तक पहुंच गई। ग्राहकों की संख्या भी बढ़कर लगभग 1.4 करोड़ हो गई, जिसमें से करीब 16 लाख नए ग्राहक इसी तिमाही में जुड़े।

Read more!
Advertisement