16 सितंबर को खुलने जा रहा है IPO, ग्रे मार्केट में अच्छा बज!

जहां एक तरफ सोमवार यानि 16 सितंबर को Bajaj Housing Finance IPO की लिस्टिंग होने जा रही है। वहीं इसी दौरान कई कंपनियों के IPO भी सोमवार को खुलने जा रहे हैं। इनमें से एक कंपनी Osel Devices का IPO 16 सितंबर को खुलने जा रहा है। इस IPO से जुड़ी तमाम जानकारियां जैसे जरूरी तारीखों से लेकर ग्रे मार्केट की स्थिति जानते हैं।

Advertisement
16 सितंबर को खुलने जा रहा है IPO, ग्रे मार्केट
16 सितंबर को खुलने जा रहा है IPO, ग्रे मार्केट

जहां एक तरफ सोमवार यानि 16 सितंबर को Bajaj Housing Finance IPO की लिस्टिंग होने जा रही है। वहीं इसी दौरान कई कंपनियों के IPO भी सोमवार को खुलने जा रहे हैं। इनमें से एक कंपनी Osel Devices का IPO 16 सितंबर को खुलने जा रहा है। इस IPO से जुड़ी तमाम जानकारियां जैसे जरूरी तारीखों से लेकर ग्रे मार्केट की स्थिति जानते हैं।

टाइमलाइन

Osel Devices का IPO 16 सितंबर को खुलेगा और 19 सितंबर को बंद होगा। 

प्राइस बैंड

Osel Devices IPO का प्राइस बैंड 155-160 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक एप्लिकेशन के साथ 800 शेयरों का मिनिमम लॉट साइज है। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश रकम 1 लाख 28 हजार रुपये है।

अलॉटमेंट

IPO के लिए शेयर अलॉटमेंट 20 सितंबर को अंतिम रूप दिया जाएगा। डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट या रिफंड 23 सितंबर को संभावित हैं। कंपनी को 24 सितंबर को शेयरों के NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

इश्यू साइज

Osel Devices IPO 70.66 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है। ये 44.16 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। कंपनी के प्रमोटर्स राजेंद्र रविशंकर मिश्रा और ज्योत्सना जवाहर हैं।

बिजनेस मॉडल

Osel Devices Limited को पहले इनोवेटिव इंफ्राटेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। 2006 में स्थापित ये कंपनी LED डिस्प्ले सिस्टम और हियरिंग ऐड्स का मैन्युफैक्चरर है। कंपनी बिलबोर्ड, कॉर्पोरेट बोर्डरूम, विज्ञापन मीडिया,प्रेजेंटेशन, डिस्प्ले प्रमोशन, कमांड सेंटर और फ्रंट साइन जैसे कमर्शियल उपयोग के लिए सभी प्रमुख घटक समेत LED डिस्प्ले सिस्टम की एक बड़ी रेंज बनाती है। कंपनी के एलईडी डिस्प्ले सिस्टम एक कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है जो उन्हें फोन या कंप्यूटर से कनेक्ट करने और स्क्रीन से कनेक्ट करता है।

इश्यू स्ट्रक्चर

पब्लिक ऑफर में करीब 50% हिस्सा Qualified Institutional Buyers, 15% Non-Institutional Investors और बाकी 35% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है।

फंड का इस्तेमाल

कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कंपनी के एक्सपेंशन प्लान और सामान्य कॉर्पोरेट मकसद को पूरा करने के लिए करेगी।

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

31 मार्च 2024 और 31 मार्च 2023 को खत्म होने वाले वित्तीय वर्ष के बीच ओसेल डिवाइसेज लिमिटेड के रेवेन्यू में 62% की बढ़ोतरी हुई और प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स में 180% की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 132.68 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 13.05 करोड़ रुपये था।

ग्रे मार्केट

IPO Watch के मुताबिक अनलिस्टेड मार्केट में Osel Devices IPO का GMP 110 रुपये है। यह कैप प्राइस के मुकाबले में 68.7% ज्यादा है।

Read more!
Advertisement