100 रुपये से कम के स्टॉक में खरीदारी का मौका! ब्रोकरेज भी बुलिश
माइक्रो फाइनेंस लैंडर Equitas Small Finance Bank Ltd स्टॉक ने पिछले एक साल या ईयर टू डेट (YTD) या फिर 6 महीने में नेगेटिव रिटर्न दिया है। यहां तक के शेयर अपने हाई से 27 प्रतिशत के नीचे आ चुका है। अब इस गिरावट के बीच ब्रोकरेज Motilal Oswal को ये शेयर खरीदारी के लिए अच्छा लग रहा है। आइये जानते अपनी रिपोर्ट में मोतीलाल ओसवाल ने किन खास बातों को हाईलाइट किया है।

रिपोर्ट की खास बातें
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक वित्त वर्ष 2022 से वित्त वर्ष 2024 में बैंक की कारोबारी ग्रोथ दमदार रही है। लोन बुक सालाना 26 प्रतिशत की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ दर और डिपॉजिट्स 38 प्रतिशत से बढ़ा है। बैंक की क्रेडिट डिपॉजिट रेश्यो वित्त वर्ष 2022 में 86 प्रतिशत से सुधकर वित्त वर्ष 2024 में 102 प्रतिशत पर पहुंच गई। ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2026 तक इसकी लोन 23 प्रतिशत के CAGR से बढ़ सकता है और रिटर्न ऑन एसेट सुधरकर 1.7 प्रतिशत पर भी पहुंच सकता है।
कंपनी के हाल ही चालू वित्त वर्ष के पहले क्वार्टर के नंबर्स को देखें तो बैंक का स्टैंडअलोन टोटल इनकम 1.46 % बढ़कर 1709.66 करोड़ रुपये हुआ है जबकि पिछले क्वार्टर में आय 1685.11 करोड़ थी। बैंक का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 25.76 करोड़ रहा है।
नया टारगेट
Motilal Oswal ने Equitas Small Finance Bank Ltd पर Buy की कॉल दी है। साथ ही स्टॉक का नया टागरेट 100 रुपये दिया है । मौजूदा भाव स्टॉक का करीब 81.2 रुपए है। शेयर होल्डिंग पैटर्न को देखें तो प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.48 प्रतिशत है तो वहीं विदेशी निवेशकों की होल्डिंग 19 प्रतिशत और घरेलू निवेशकों की 45 प्रतिशत के आसपास है।
डिस्क्लेमर: बिजनेस टुडे बाजार की ओर से किसी भी स्टॉक में खरीदारी की सलाह नहीं दी जा रही है। कहीं भी निवेश से पहले SEBI रजिस्टर्ड एडवाइजर की राय लें।