बाजार में घबराहट के बीच ये PSU Stock बन गया रॉकेट! Crude Oil से है कनेक्शन

ONGC Share Price: शेयर बाजार में आज बिकवाली भरे कारोबार के बीच पीएसयू कंपनी ONGC के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि आज ONGC के शेयरों में तेजी क्यों आई है।

Advertisement
In FY24, of the total imports of $675 billion, India’s oil bill was $180 billion.
In FY24, of the total imports of $675 billion, India’s oil bill was $180 billion.

By BT बाज़ार डेस्क:

शुक्रवार के कारोबारी सत्र में जहां एक तरफ स्टॉक मार्केट में बिकवाली है तो वहीं दूसरी तरफ ONGC Share तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस तेजी का सीधा कनेक्शन क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी मानी जा रही है। इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म के हाल ही रिपोर्ट के बाद निवेशकों ने ONGC शेयर में खरीदारी शुरू कर दी।

दोपहर 1.30 बजे ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) के शेयर 6.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 261.35 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है। 

कितना है शेयर प्राइस टारगेट

ब्रोकरेज फर्म Jeffries ने ONGC शेयर को  BUY रेटिंग दी। वहीं इसका शेयर प्राइस टारगेट 375 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि पिछले तीन महीने में कंपनी के शेयर में 10 फीसदी तक की गिरावट आई। इस गिरावट के पीछे की वजह कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के कारण है। आज जहां क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी आई है तो इसका सीधा असर ONGC के शेयर पर भी पड़ा है। 

ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के शेयर के लिए पॉजिटिव इंडिकेटर्स दिए हैं। इससे कंपनी के प्रति शेयर आय (EPS) में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 

ONGC  शेयर परफॉर्मेंस 

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन के शेयरों ने पिछले एक साल में 25 प्रतिशत से ज्यादा की रिटर्न दिया है। वहीं, बीते छह महीने में कंपनी के शेयर 4.66 प्रतिशत का नेगेटिव रिटर्न दिया है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Read more!
Advertisement