ONGC का भारी डिविडेंड का एलान, प्रॉफिट में भी अच्छा उछाल!

PSU कंपनी ONGC ने सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी एलान किया गया है।

Advertisement

By Harsh Verma:

PSU कंपनी ONGC ने सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी एलान किया गया है।

कंपनी के स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 17% की बढ़ोतरी के साथ 11,984 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की। वहीं एक साल पहले यह 10,238 करोड़ रुपये था। इसी अवधि में ऑपरेशन से रेवेन्यू पिछले साल की इसी अवधि के 35,163 करोड़ रुपये के मुकाबले में 4% घटकर 33,881 करोड़ रुपये रह गया। सेगमेंट वाइस दूसरी तिमाही में ऑफशोर सेगमेंट से रेवेन्यू घटकर 23,004 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह 23,468 करोड़ रुपये था। 

जैसा कि आप जातनते हैं कि हाई डिविडेंड यील्ड स्टॉक Oil and Natural Gas Corporation Ltd को डिविडेंड किंग कहा जाता है। इसकी डिविडेंड यील्ड 4.76% है. कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ 6 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने की भी घोषणा की है।

बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 5 रुपये फेस वैल्यू वाले के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 6 रुपये का पहला इंटेरिम डिविडेंड घोषित किया है. कंपनी ने उक्त लाभांश के भुगतान के लिए शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए 20 नवंबर को रिकॉर्ड डेट तय की है. कंपनी ने सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही में 18,236 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 

 

Read more!
Advertisement