ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे! BEL, HAL, BDL जैसे डिफेंस स्टॉक्स पर क्या है एक्सपर्ट की राय?
एक्सपर्ट का मानना है कि सरकार की स्वदेशी रक्षा तकनीकों पर बढ़ती फोकस और तेजी से बढ़ता रक्षा बजट आने वाले साल में इस सेक्टर को मजबूत सहारा देगा। हालांकि, कुछ डिफेंस शेयरों में बढ़े हुए वैल्यूएशन को लेकर सतर्कता की सलाह भी दी जा रही है।

Defence Stocks: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पिछले साल आज ही के दिन यानी 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था जिसके आज एक साल पूरे हुए हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के एक साल बाद भी शेयर बाजार के एक्सपर्ट भारतीय डिफेंस सेक्टर को लेकर मजबूती का रुख बनाए हुए हैं। उनका मानना है कि सरकार की स्वदेशी रक्षा तकनीकों पर बढ़ती फोकस और तेजी से बढ़ता रक्षा बजट आने वाले साल में इस सेक्टर को मजबूत सहारा देगा। हालांकि, कुछ डिफेंस शेयरों में बढ़े हुए वैल्यूएशन को लेकर सतर्कता की सलाह भी दी जा रही है।
डिफेंस सेक्टर के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के हेड ऑफ फंडामेंटल रिसर्च सौरभ जैन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि यह नीति और बाजार दोनों के लिहाज से एक बड़ा बदलाव साबित हुआ। उनके मुताबिक घरेलू रक्षा निर्माण को बढ़ावा देने की सरकारी पहल अब लंबी अवधि का ट्रेंड बन चुकी है।
ICICI Securities ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि रक्षा मंत्रालय ने 2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के कैपिटल आउटले का टारगेट रखा है। इससे आने वाले साल में डिफेंस कैपेक्स में डबल डिजिट ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है। ब्रोकरेज के अनुसार Defence Procurement Manual 2025 के बाद खरीद प्रक्रिया तेज होने की संभावना है, जिससे FY27 और FY28 में ऑर्डर अवॉर्डिंग में तेजी आ सकती है।
एयर डिफेंस और मिसाइल सिस्टम पर बढ़ा जोर
Choice Institutional Equities के डिफेंस विश्लेषक पुट्टा रवि कुमार ने कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच Bharat Dynamics Ltd और Bharat Electronics Ltd जैसे शेयरों सबसे बड़ा फायदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियां मल्टी-लेयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम के निर्माण और सप्लाई में अहम भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने कहा कि भारत ने हाल के वर्षों में एयर डिफेंस सिस्टम में निवेश तेज किया है। ‘सुदर्शन चक्र’ जैसे प्रोग्राम इस बात का संकेत हैं कि देश अब इंटीग्रेटेड और स्वदेशी रक्षा ढांचे की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।
HAL और BEL पर नजर, लेकिन वैल्यूएशन महंगे
ICICI Securities ने Hindustan Aeronautics Ltd और Solar Industries India Ltd को अपने टॉप डिफेंस पिक्स बताया है। वहीं ब्रोकरेज ने Bharat Electronics Ltd पर ‘ADD’ और Bharat Dynamics Ltd पर ‘Reduce’ रेटिंग दी है।
एक्सपर्ट का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने साफ कर दिया है कि आधुनिक युद्ध में एयर डिफेंस अब विकल्प नहीं, बल्कि बुनियादी जरूरत बन चुका है। हालांकि उनका मानना है कि HAL और BEL जैसी कंपनियों के मजबूत ऑर्डर बुक के बावजूद मौजूदा वैल्यूएशन कुछ ज्यादा दिखाई देते हैं।