Ola Electric ने IPO के लिए जमा किया ड्राफ्ट, 5,500 करोड़ रुपए का IPO लाना चाहती है कंपनी

DRHP वो डॉक्यूमेंट होते हैं जिसमें IPO की योजना बनाने वाली कंपनी के बारे में आवश्यक जानकारी रहती है। इसे सेबी के पास दाखिल किया जाता है। इसमें कंपनी के फाइनेंस, इसके प्रमोटर, कंपनी में इन्वेस्ट करने के जोखिम, फंड जुटाने के कारण, फंड का उपयोग कैसे किया जाएगा, अन्य बातों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं।

Advertisement
Ola Electric ने IPO के जरिए 5,500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई है
Ola Electric ने IPO के जरिए 5,500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई है

By BT बाज़ार डेस्क:

Ola Electric ने IPO के जरिए 5,500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई है। कंपनी ने IPO के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) भी फाइल कर दिया है। इसमें 9.52 करोड़ शेयरों का OFS भी शामिल है। अकेले कंपनी के फाउंडर भावेश अग्रवाल 4.73 करोड़ शेयर बेचेंगे। हालांकि IPO की तारीखों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 2008 में बजाज ऑटो के शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद यह भारत में किसी दोपहिया निर्माता द्वारा पहला IPO होगा। यानी किसी दोपहिया निर्माता कंपनी का IPO आए हुए 15 साल हो चुके हैं। ओला इलेक्ट्रिक इस समय इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कैटेगरी में मार्केट लीडर के तौर पर उभरी है, कंपनी की नवंबर तक मार्केट हिस्सेदारी लगभग 32% थी।

Also Read: वित्त मंत्रालय ने IMF Report पर असहमति जताई, कर्ज का अनुमान गलत

वाहन के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने लगभग 30,000 यूनिट्स वाहन की बिक्री की। DRHP वो डॉक्यूमेंट होते हैं जिसमें IPO की योजना बनाने वाली कंपनी के बारे में आवश्यक जानकारी रहती है। इसे सेबी के पास दाखिल किया जाता है। इसमें कंपनी के फाइनेंस, इसके प्रमोटर, कंपनी में इन्वेस्ट करने के जोखिम, फंड जुटाने के कारण, फंड का उपयोग कैसे किया जाएगा, अन्य बातों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं।

Read more!
Advertisement