मजबूत Q2 रिजल्ट के बाद नायका का शेयर 'बम-बम'; 7% चढ़ा भाव - ब्रोकरेज की राय बंटी, चेक करें टारगेट
ब्रोकरेज Morgan Stanley ने कहा कि नायका का ब्यूटी सेगमेंट मजबूत बना हुआ है, जिसका GMV 28% बढ़ा और EBITDA मार्जिन 9% रहा। हालांकि, ब्रोकरेज Elara Capital ने चेतावनी दी कि प्रीमियम वैल्यूएशन के चलते अगर ग्रोथ या मार्जिन में सुस्ती आई या फ्लिपकार्ट-अमेजन जैसी कंपनियों के क्विक कॉमर्स एंट्री से कंपीटिशन बढ़ी, तो स्टॉक में गिरावट संभव है।

Nykaa share price: एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures), यानी नायका के स्टॉक में 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। दोपहर 1:58 बजे तक शेयर एनएसई पर 6.94% या 17.07 रुपये चढ़कर 262.94 रुपये पर ट्रेड कर रहा था तो वहीं बीएसई पर स्टॉक 6.87% या 16.90 रुपये चढ़कर 262.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई पर स्टॉक आज 250.20 रुपये पर खुला था और अभी तक शेयर ने अपना इंट्राडे हाई 265.30 रुपये को टच कर लिया है। बीएसई के डेटा के मुताबिक दोपहर 1:47 बजे तक कंपनी के 13,25,878 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।
क्यों आई स्टॉक में तेजी?
नायका के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह उसका मजबूत Q2 रिजल्ट है। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट YoY आधार पर 243% उछलकर ₹34.4 करोड़ हो गया।
Q2 में राजस्व 25.1% बढ़कर ₹2,346 करोड़ रहा, जबकि EBITDA 52% बढ़कर ₹158 करोड़ तक पहुंचा। EBITDA मार्जिन 6.7% पर रहा। कुल ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) में 30% की वृद्धि हुई, जिसमें ब्यूटी सेगमेंट में 28% और फैशन में तेज़ रिकवरी रही। ‘हाउस ऑफ नायका’ पोर्टफोलियो ने 54% GMV वृद्धि दर्ज की।
Nykaa share price target
ब्रोकरेज Morgan Stanley ने कहा कि नायका का ब्यूटी सेगमेंट मजबूत बना हुआ है, जिसका GMV 28% बढ़ा और EBITDA मार्जिन 9% रहा। उसने त्योहारी मांग और 'नायकालैंड' जैसे कार्यक्रमों से तीसरी तिमाही में और मजबूती की उम्मीद जताई। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर ‘Overweight’ रेटिंग और ₹271 का टारगेट प्राइस दिया है।
ब्रोकरेज CLSA ने भी ‘Outperform’ रेटिंग दी और टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹298 किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि दोनों वर्टिकल्स में मुनाफे में सुधार दिखा- ब्यूटी की नेट सेल्स 27% बढ़ीं और फैशन मार्जिन साल-दर-साल 550 बेसिस प्वाइंट बढ़े।
ब्रोकरेज JM Financial ने नायका पर ‘Buy’ रेटिंग और ₹310 का टारगेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज के अनुसार, कोर ब्यूटी एंड पर्सनल केयर (BPC) सेगमेंट ने एक मिलियन नए ग्राहक जोड़े और स्थिर EBITDA मार्जिन दिखाया। फैशन और eB2B यूनिट्स में घाटे घटने से समेकित EBITDA मार्जिन में तेज सुधार की संभावना है।
हालांकि, ब्रोकरेज Elara Capital ने चेतावनी दी कि प्रीमियम वैल्यूएशन के चलते अगर ग्रोथ या मार्जिन में सुस्ती आई या फ्लिपकार्ट-अमेजन जैसी कंपनियों के क्विक कॉमर्स एंट्री से कंपीटिशन बढ़ी, तो स्टॉक में गिरावट संभव है।
ब्रोकरेज HDFC Securities ने नायका को ‘Sell’ रेटिंग दी और टारगेट प्राइस घटाकर ₹200 किया। ब्रोकरेज ने कहा कि विज्ञापन आय में गिरावट दिख रही है क्योंकि ‘हाउस ऑफ नायका’ का हिस्सा बढ़ रहा है। हालांकि EBITDA मार्जिन सालाना 125 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 6.8% पर पहुंचा, फैशन घाटे में कमी से ऑपरेटिंग लीवरेज बेहतर हुआ।