NSE की शेयर बाजार में एंट्री, ₹1800 पर लिस्ट हुआ शेयर- बनी भारत की 10वीं सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी

शुरुआती कारोबार में शेयर 3% से ज्यादा चढ़कर 1,845 रुपये तक पहुंचा। इस स्तर पर कंपनी का मार्केट कैप करीब 4.56 लाख करोड़ रुपये हो गया और NSE भारत की 10वीं सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बन गई।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

National Stock Exchange of India Ltd (NSE) ने गुरुवार को शेयर बाजार में एंट्री की। BSE पर NSE का शेयर 1,800 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ, जो 1785 रुपये के IPO इश्यू प्राइस से 0.84% प्रीमियम है। शुरुआती कारोबार में शेयर 3% से ज्यादा चढ़कर 1,845 रुपये तक पहुंचा। इस स्तर पर कंपनी का मार्केट कैप करीब 4.56 लाख करोड़ रुपये हो गया और NSE भारत की 10वीं सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बन गई।

HUL, Infosys समेत दिग्गज कंपनियों से आगे

शुरुआती तेजी के बाद NSE का मार्केट कैप Hindustan Unilever (HUL), Infosys, Sun Pharma, Titan Company और Kotak Mahindra Bank जैसी बड़ी कंपनियों से ऊपर पहुंच गया।

लिस्टिंग से पहले Macquarie ने NSE पर कवरेज शुरू करते हुए ‘Outperform’ रेटिंग दी थी और 1,965 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया था। यह IPO इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 10% संभावित बढ़त दिखाता है। ब्रोकरेज के मुताबिक प्लेटफॉर्म के विस्तार से NSE के रेवेन्यू को बढ़ावा मिल सकता है।

Macquarie ने क्यों कहा ‘The Dominator’?

Macquarie ने भारत के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE को ‘The Dominator’ कहा। ब्रोकरेज ने इसकी मजबूत मार्केट हिस्सेदारी और बाजार में पकड़ का हवाला दिया। उसके मुताबिक NSE की सेवाओं की पूरी रेंज, टेक्नोलॉजी और गहरी लिक्विडिटी उसे भारत की वित्तीय व्यवस्था का अहम हिस्सा बनाती है।

Macquarie ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “मजबूत नेटवर्क इफेक्ट, इंडस्ट्री में अग्रणी मुनाफा और नकदी हमारी सकारात्मक सोच का आधार हैं।”

ये खबर पढ़ना ना भूलें: NSE पर Macquarie ने शुरू की कवरेज शुरू करते हुए दी ‘Outperform’ रेटिंग, 10% तेजी की गुंजाइश - चेक करें टारगेट

22,562 करोड़ रुपये जुटाए

NSE ने IPO के जरिए 22,562 करोड़ रुपये जुटाए। IPO का प्राइस बैंड 1,700-1,785 रुपये था और यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल था। मौजूदा शेयरधारकों ने 12.64 करोड़ शेयर बिक्री के लिए रखे थे। तीन दिन की बोली में IPO को कुल 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला और 38.4 लाख से ज्यादा आवेदन आए।

QIB हिस्से को 12.68 गुना, NII हिस्से को 6.55 गुना, रिटेल हिस्से को 1.39 गुना और कर्मचारियों के हिस्से को 2.40 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

NSE के शेयर BSE पर लिस्ट हुए हैं और MSEI पर ‘Permitted to Trade’ कैटेगरी में भी कारोबार करेंगे। 30 जून 2026 तक NSE के पास 26.13 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड निवेशक खाते और 12.9 करोड़ यूनिक निवेशक थे। एक्सचेंज पर 3,005 कंपनियां लिस्टेड थीं और कुल लिस्टेड मार्केट कैप 474.08 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा था।

Read more!
Advertisement