अडानी-अंबानी ने नहीं...इस भारतीय ने दुनिया को चौंकाया...

फोर्ब्स की लिस्ट में हर साल आप अडानी, अंबानी या फिर दूसरे गिने चुने नाम जरूरत सुनते होंगे, लेकिन इस बार एक नाम ने सबको चौंकाया है। इस बार की लिस्ट में सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है ब्रोकिंग फर्म Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामथ ने, जो फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे कम उम्र के अरबपति बनकर उभरे हैं। निखिल का महज 8,000 रुपये की नौकरी से लेकर Youngest Indian Billionaire बनने का सफर बड़ा दिलचस्प रहा है। आइए जानते हैं ...

Advertisement
thumb
thumb

By Harsh Verma:

अडानी-अंबानी ने नहीं...इस भारतीय ने दुनिया के चौंकाया...

फोर्ब्स की लिस्ट में हर साल आप अडानी, अंबानी या फिर दूसरे गिने चुने नाम जरूरत सुनते होंगे, लेकिन इस बार एक नाम ने सबको चौंकाया है। इस बार की लिस्ट में सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है ब्रोकिंग फर्म Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामथ ने, जो फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे कम उम्र के अरबपति बनकर उभरे हैं। निखिल का महज 8,000 रुपये की नौकरी से लेकर Youngest Indian Billionaire बनने का सफर बड़ा दिलचस्प रहा है। आइए जानते हैं ...

फोर्ब्स के मुताबिक, बेंगलुरु के इन दोनों भाइयों की नेटवर्थ 1.1 अरब डॉलर और 2.7 अरब डॉलर है। एक स्कूल ड्रॉपआउस से अरबपति तक का निखिल कामथ का सफर  दिलचस्प है और Zerodha के को-फाउंडर को अपनी मेहनत के दम पर सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए जाना जाता है। उनकी कंपनी फिलहाल, देश की सबसे तेज ग्रोथ करने वाली स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी है। 

निखिल कामथ ने अपने एक इंटरव्यू में अपने सफर के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्होंने 17 साल की उम्र में नौकरी करना शुरू कर दिया था. उनकी पहली नौकरी एक कॉल सेंटर की थी, जहां उन्हें महज 8 हजार रुपये सैलरी मिलती थी. इसके बाद उनके अमीर बनने के शुरुआत शेयर मार्केट ट्रेडिंग से हुई। निखिल कामथ के मुताबिक, उन्होंने जब शेयर ट्रेडिंग शुरू की, तब वो इसे गंभीरता से नही लेते थे। हालांकि एक साल में ही उन्हें बाजार की वैल्यू को समझा और इस पर पूरा फोकस करना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा, उनकी संपत्ति इस तेजी से बढ़ी कि आज वो देश के सबसे युवा अरबपति बनकर सामने आए हैं।

नौकरी छोड़ने के बाद निखिल कामथ ने अपने बड़े भाई नितिन कामथ के साथ मिलकर साल 2010 में कामथ एसोसिएट्स की शुरुआत की थी और इसके जरिए शेयर बाजार में ट्रेडिंग से जुड़े काम-काज करते थे। दोनों भाइयों ने  मिलकर 12 साल में ही कंपनी को बहुत ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया। मौजूदा वक्त में ये कंपनी  60 लाख से ज्यादा कस्टमर होने का दावा करती है, जो इसे देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्मों में से एक बनाता है।  शेयर बाजार के अलावा जीरोधा म्युचुअल फंड, बीमा, डिजिटल गोल्ड समेत कई फाइनेंशियल सर्विस भी प्रोवाइड करती है। जीरोधा में रोजाना 9 हजार करोड़ रुपये की ट्रेडिंग होती है।

Read more!
Advertisement