Nifty September 3 Outlook: आज भी रहेगा बुल्स का दबदबा?

भारतीय शेयर बाजारों ने सितंबर महीने की शुरुआत पॉजिटिव की, जो ग्लोबल संकेतो और पॉजिटिव सेंटीमेंट से प्रेरित है। बेंचमार्क इंडेक्स ने मजबूत शुरुआत दिखाई, हालांकि दिन के अंत में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली। उतार-चढ़ाव और मद्धम खरीदारी गतिविधि के बावजूद, निफ्टी इंडेक्स ने अपने बुल्स के सिलसिले को 13 लगातार सकारात्मक क्लोजिंग तक बढ़ाया और दिन को 0.17 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 25300 से थोड़ा नीचे समाप्त किया।

Advertisement
Share Market
Share Market

आज निफ्टी की चाल कैसी रहेगी क्या कल की तरह मुनाफवसूली होगी या फिर निफ्टी में बाय इन डिप्स की रणनीति अपनानी होगी। इल पर बात करने के लिए  आज हमारे साथ एंजेल वन के टेक्नीकल एंड डेरिवेटिव्स के सीनियर एनालिस्ट ओशो कृष्णन के मुताबिक 

भारतीय शेयर बाजारों ने सितंबर महीने की शुरुआत पॉजिटिव की, जो  ग्लोबल संकेतो और पॉजिटिव सेंटीमेंट से प्रेरित है। बेंचमार्क इंडेक्स ने मजबूत शुरुआत दिखाई, हालांकि दिन के अंत में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली। उतार-चढ़ाव और मद्धम खरीदारी गतिविधि के बावजूद, निफ्टी इंडेक्स ने अपने बुल्स के सिलसिले को 13 लगातार सकारात्मक क्लोजिंग तक बढ़ाया और दिन को 0.17 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 25300 से थोड़ा नीचे समाप्त किया।

बुल्स की ये जीत का सिलसिला भले ही आकर्षक लगे, लेकिन ट्रेडिंग रेंज और बाजार की चौड़ाई निश्चित रूप से थकावट का संकेत देती है। इसके अलावा, तकनीकी मानक भी अधिक खरीदी के संकेतकों के अनुरूप हैं, इसलिए मौजूदा स्थिति में नियमित मुनाफावसूली के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। स्तरों की बात करें तो, 25200 के बुलिश गैप से किसी भी गिरावट को समर्थन मिल सकता है, इसके बाद 25000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर मजबूत समर्थन देखा जा सकता है। दूसरी ओर, 25350-25400 को बाधा के रूप में देखा जा सकता है, और निकट अवधि में 25500 पर अगली बाधा हो सकती है।

आगे बढ़ते हुए, निफ्टी की तेजी के बाजवूद ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वो स्टॉक चयन में सावधानी बरतते हुए और पोजीशन को हल्का रखते हुए काम करना चाहिए। इसके अलावा, वैश्विक बाजारों पर करीब से नजर रखना आवश्यक है, जिनका हमारे बाजार की प्रारंभिक दिशा पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है।

Read more!
Advertisement