लगातार लग रहा है अपर सर्किट! 2 हफ्तों में 56% उछला ये स्मॉल कैप स्टॉक - आपके पोर्टफोलियो में है?
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 25 प्रतिशत से अधिक और पिछले 2 हफ्ते में 56% चढ़ा है। बीएसई पर यह शेयर अपने पिछले बंद 1.56 रुपये के मुकाबले आज 1.61 रुपये पर खुला।

Upper Circuit Stock: 124.19 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप फूड कंपनी, NHC Foods Ltd का शेयर पिछले करीब 2 हफ्तों से 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लग रहा है। आज भी शेयर करीब 5 प्रतिशत की तेजी से ट्रेड कर रहा है।
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 25 प्रतिशत से अधिक और पिछले 2 हफ्ते में 56% चढ़ा है। बीएसई पर यह शेयर अपने पिछले बंद 1.56 रुपये के मुकाबले आज 1.61 रुपये पर खुला और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 1.63 रुपये को टच कर लिया है।
Q1 में अच्छे रहे थे नतीजे
Q1 FY27 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 234.54% बढ़कर ₹369.69 करोड़ पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में ₹110.51 करोड़ था। इस दौरान कंपनी का EBITDA भी तेजी से बढ़ा। Q1 FY27 में EBITDA ₹21.29 करोड़ रहा, जबकि Q1 FY26 में यह ₹3.48 करोड़ था। यानी इसमें सालाना आधार पर 512.43% की बढ़ोतरी हुई।
कंसोलिडेटेड मुनाफा भी ₹1.67 करोड़ से बढ़कर ₹16.99 करोड़ पहुंच गया, जो 919.81% की छलांग है। बेसिक EPS ₹0.03 से बढ़कर ₹0.26 प्रति शेयर हो गया।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सत्यम शिरिश्चंद्र जोशी ने कहा कि Q1 FY27 में रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रॉफिटेबिलिटी में मजबूत बढ़ोतरी हुई है। उनके मुताबिक बेहतर स्केल और एग्जीक्यूशन ने कारोबार की रफ्तार को बनाए रखने में मदद की।
जोशी ने कहा कि कंपनी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो मजबूत करने, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार और ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने पर फोकस कर रही है। उन्होंने टिकाऊ ग्रोथ और शेयरधोल्डर्स के लिए लंबे समय में वैल्यू बनाने की प्रतिबद्धता भी जताई।