अफ्रीका में पहली फूड यूनिट लगाएगी यह भारतीय कंपनी! जूस-बेवरेज कारोबार बढ़ाने की तैयारी - रडार पर स्टॉक

भारतीय फूड प्रोसेसिंग कंपनी NHC Foods ने अफ्रीकी बाजार में विस्तार की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। कंपनी की लाइबेरिया स्थित सब्सिडियरी ने एक औद्योगिक प्लॉट के लिए समझौता किया है। यहां कंपनी की पहली फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की तैयारी है, जिसका फोकस जूस और अन्य खाद्य उत्पादों पर होगा।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

भारतीय फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट कंपनी, एनएचसी फूड्स लिमिटेड (NHC Foods Ltd) का शेयर आज रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते गुरुवार को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी देते हुए बताया था कि NHC Foods की लाइबेरिया स्थित सब्सिडियरी NHC Foods (Liberia) Limited ने 9 सितंबर 2026 को Liberia Special Economic Zone Development Company (LSEZDC) के साथ Monrovia Industrial Free Zone (Starbase), Bushrod Island में एक औद्योगिक प्लॉट के प्रस्तावित सब-लीज और विकास के लिए बाध्यकारी Heads of Terms (HOT) पर साइन किया है।

यह प्रोजेक्ट NHC Foods की अंतरराष्ट्रीय विस्तार रणनीति का अहम हिस्सा है और लाइबेरिया में कंपनी की पहली फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने की दिशा में कदम है। शुरुआती योजना के तहत यहां फलों के जूस और अन्य संबंधित फूड एवं बेवरेज उत्पादों का निर्माण और प्रोसेसिंग की जाएगी।

कंपनी के मुताबिक अफ्रीका में बढ़ती शहरी आबादी, बदलती उपभोक्ता मांग और पश्चिम अफ्रीका के कई बाजारों की जलवायु को देखते हुए जूस, पेय और अन्य खाद्य उत्पादों के लिए लंबे समय में अवसर मौजूद हैं। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि ये बातें भविष्य की बिक्री या मुनाफे की गारंटी या अनुमान नहीं हैं, बल्कि बाजार विस्तार की रणनीति का हिस्सा हैं।

कंपनी ने बताया कि फिलहाल यह प्रोजेक्ट डेवलपमेंट और प्री-इम्प्लीमेंटेशन स्टेज में है। बाध्यकारी HOT के बाद NHC Foods (Liberia) Limited को प्रस्तावित साइट पर प्री-डेवलपमेंट गतिविधियां करने की अनुमति मिल गई है। इनमें Environmental and Social Impact Assessment (ESIA), जियोटेक्निकल जांच और मिट्टी की टेस्टिंग, आर्किटेक्चरल और इंजीनियरिंग स्टडी, मास्टर प्लानिंग, टोपोग्राफिकल और कैडस्ट्रल सर्वे, यूटिलिटी असेसमेंट और प्रोजेक्ट के विकास, फाइनेंसिंग व लागू करने के लिए जरूरी अन्य अध्ययन और मंजूरियां शामिल हैं। HOT लागू रहने के दौरान प्रस्तावित प्लॉट पर कंपनी को एक्सक्लूसिविटी भी दी गई है।

प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग कंपनी के अंतरराष्ट्रीय मार्केट डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत निर्धारित या जुटाए गए संसाधनों से की जाएगी। इसके अलावा बोर्ड के फैसले और लागू कानूनों के अनुसार आंतरिक आय, फाइनेंसिंग व्यवस्था या अन्य वैध फंडिंग स्रोतों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। अभी प्रोजेक्ट की अंतिम लागत, उत्पादन क्षमता, निर्माण की समयसीमा और कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होने की तारीख तय नहीं हुई है। 

NHC Foods Share Price

कंपनी का शेयर दोपहर 2:41 बजे तक 4.72% या 0.10 रुपये गिरकर 2.02 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Read more!
Advertisement