छोटा शेयर, बड़ा दांव! इंटरनेशनल अधिग्रहण के बाद स्टॉक में जोरदार उछाल - आपके पोर्टफोलियो में है?
एनएचसी फूड के शेयर में 8 प्रतिशत से ज्यादा तेजी आई है। कंपनी की दुबई स्थित सहायक इकाई ने हांगकांग की ट्रेडिंग कंपनी का 100% अधिग्रहण किया है। इस कदम से कंपनी के ग्लोबल विस्तार और बिजनेस ग्रोथ की उम्मीदें बढ़ी हैं, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।

Penny Stock: कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। इस बीच आज फूड प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी, एनएचसी फूड्स लिमिटेड (NHC Foods Ltd) के शेयर में 8% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर 2:34 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 8.51% या 0.08 रुपये चढ़कर 1.02 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
दरअसल कंपनी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि NHC Foods Limited की विदेशी सहायक कंपनी NHC INTERNATIONAL L.L.C-FZ (दुबई, यूएई) ने 11 मार्च 2026 से हांगकांग स्थित Conquer Enterprises Limited में 100% हिस्सेदारी खरीद ली है।
कंपनी ने HK$1 प्रति शेयर के हिसाब से कुल 10,00,000 साधारण शेयर हासिल किए, जिसमें 1 शेयर पुराने शेयरधारक से खरीदा गया और 9,99,999 शेयर नए जारी (फ्रेश अलॉटमेंट) के जरिए लिए गए।
Conquer Enterprises Limited की पेड-अप कैपिटल करीब US$1,29,032 (HK$10,00,000) है और 31 मार्च 2025 तक इसका टर्नओवर लगभग US$95.5 मिलियन रहा है। यह कंपनी मेटल्स, स्टील प्रोडक्ट्स और एग्रो प्रोडक्ट्स के ट्रेडिंग बिजनेस में काम करती है।
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह सौदा संबंधित पार्टी (Related Party) ट्रांजैक्शन नहीं है, क्योंकि प्रमोटर या ग्रुप की इस कंपनी में कोई हिस्सेदारी नहीं है। यह निवेश कंपनी को नए बिजनेस अवसरों में प्रवेश करने और मौजूदा कारोबार को तेजी से बढ़ाने में मदद करेगा। Conquer Enterprises Limited की स्थापना 30 जून 2022 को हांगकांग में हुई थी।
1 हफ्ते में 24% दौड़ा स्टॉक
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 24 प्रतिशत से अधिक और पिछले 1 महीने में 37 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। वहीं सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 6 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 साल में 2 प्रतिशत और पिछले 5 साल में 442 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है।