फूड एक्सपोर्ट कंपनी का फैसला, ₹100 करोड़ से बढ़कर ₹2,000 करोड़ हुई अधिकृत शेयर पूंजी; शेयर पर नजर

फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट सेक्टर की कंपनी NHC Foods को AGM में शेयरधारकों से अहम मंजूरी मिली है। कंपनी ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी में बड़ा बदलाव किया है। जानिए पूरी खबर।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट कंपनी, एनएचसी फूड्स लिमिटेड (NHC Foods Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने हाल ही में अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि 34वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों ने कंपनी की मौजूदा अधिकृत शेयर पूंजी (Authorised Share Capital) बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

इसके तहत अधिकृत शेयर पूंजी को 100 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। पहले कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी 100 करोड़ रुपये थी, जो 1 रुपये के 100 करोड़ इक्विटी शेयरों में विभाजित थी। अब इसे बढ़ाकर 1 रुपये के 2,000 करोड़ इक्विटी शेयरों में डावाइड 2,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

खबर लिखे जानें तक कंपनी का शेयर दोपहर 12:02 बजे तक 0.60% या 0.01 रुपये चढ़कर 1.68 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी

हाल ही में कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया था कि उसने फूड और बेवरेज कारोबार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए दो कंपनियों में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। कंपनी ने Lotmor Brands Private Limited और Walya's Beverages Private Limited में निवेश को मंजूरी दी है। प्रस्तावित सौदे के तहत NHC Foods, Lotmor Brands में 88% तक और Walya's Beverages में 80% तक हिस्सेदारी हासिल करेगी।

Lotmor Brands का कारोबार

Lotmor Brands Private Limited एक फूड और बेवरेज कंपनी है, जो ट्रेडिंग और मैन्युफैक्चरिंग दोनों से जुड़ी हुई है। कंपनी की शुरुआत 2018 में हुई थी। इसका टर्नओवर FY23 में ₹2.46 करोड़ और FY24 में ₹2.60 करोड़ रहा था। FY25 में कंपनी का टर्नओवर ₹1.80 करोड़ रहा।

कंपनी के पास पहले से स्थापित कारोबार और पॉजिटिव कैश फ्लो है। NHC Foods के मुताबिक, Lotmor की मौजूदा क्षमताएं उसके कारोबार के साथ जुड़कर नए विस्तार के लिए आधार तैयार कर सकती हैं।

Walya's Beverages का कारोबार

दूसरी कंपनी Walya's Beverages Private Limited है। इसकी शुरुआत 2021 में हुई थी। यह कंपनी फूड और बेवरेज प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग, होलसेलिंग, इंपोर्ट और एक्सपोर्ट के कारोबार में है।

Walya's Beverages का FY23 में कोई टर्नओवर नहीं था। FY24 में कंपनी का टर्नओवर ₹0.71 करोड़ और FY25 में ₹0.22 करोड़ रहा। NHC Foods के अनुसार, इस कंपनी के जरिए उसके प्रोडक्ट और मार्केट कवरेज को और बढ़ाने का मौका मिल सकता है।

Read more!
Advertisement