NCP नेता Baba Siddique की गोली मारकर हत्या, सलमान और शाहरुख के थे करीबी
एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या कर दी गई. उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के पास उनपर फायरिंग की गई थी.

मुंबई में NCP अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई है। खबरों की मानें तो हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल के पास उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर उन पर 2 से 3 राउंड गोलियां चलाई गई। फायरिंग के तुरंत बाद बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
खबरों की मानें तो बाबा सिद्दीकी रात करीब 9.15 बजे ऑफिस से निकले थे। जिस वक्त फायरिंग हुई उस वक्त वे अपने दफ्तर के पास पटाखे फोड़ रहे थे। तभी एक कार से तीन लोग बाहर निकले। तीनों ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था। उन्होंने बाबा सिद्दीकी पर तीन राउंड फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें स्पॉट पर पहुंच गई हैं. वहीं इस मामले में दो शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से बयान भी जारी कर दिया गया है। उनका कहना है कि दो आरोपी पकड़े गए हैं। इनमें से एक यूपी का है, दूसरा हरियाणा का है। तीसरा आरोपी फरार है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
आपको बता दें कि एक गोली बाबा सिद्दीकी के सहयोगी के पैर में लगी है। इसके बाद दूसरी गोली सिद्दीकी को लगी। गोली लगने से बाबा सिद्दीकी गिर पड़े। लोग उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल लेकर गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका। खबर ये भी है कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। घटना की जानकारी लगते ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस अस्पताल पहुंचे। अजित पवार ने भी अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। वे मुंबई पहुंच रहे हैं।