₹1 से कम वाले इस शेयर में बैक टू बैक लग रहा है अपर सर्किट! कंपनी ने दिया ये बड़ा अपडेट
बीएसई पर आज शेयर 0.03 रुपये चढ़कर 0.67 रुपये पर लॉक है। स्टॉक में यह तेजी कंपनी के प्रोविजनल Q1FY27 नतीजे जारी करने के बाद आई। 11 अगस्त को बाजार के दौरान कंपनी ने 30 जून को समाप्त तिमाही के प्रोविजनल वित्तीय नतीजे जारी किए।

Penny Stock: ₹1 से कम का पेनी स्टॉक NCL Research & Financial Services Ltd के शेयर में आज एक बार फिर से 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। इससे पहले बीते मंगलवार को भी शेयर अपर सर्किट पर बंद हुआ था।
बीएसई पर आज शेयर 0.03 रुपये चढ़कर 0.67 रुपये पर लॉक है। स्टॉक में यह तेजी कंपनी के प्रोविजनल Q1FY27 नतीजे जारी करने के बाद आई। 11 अगस्त को बाजार के दौरान कंपनी ने 30 जून को समाप्त तिमाही के प्रोविजनल वित्तीय नतीजे जारी किए। कंपनी ने Q1FY27 में ₹1.13 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछली तिमाही में उसे ₹5.59 करोड़ का घाटा हुआ था। हालांकि, पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹1.70 करोड़ रहा था।
कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹1.67 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹1.82 करोड़ और पिछली तिमाही में ₹0.28 करोड़ था। वहीं, तिमाही के दौरान कंपनी की ब्याज आय ₹1.70 करोड़ रही, जबकि एक साल पहले यह ₹1.80 करोड़ और पिछली तिमाही में ₹0.28 करोड़ थी।
1 महीने में 40 प्रतिशत का बंपर रिटर्न
BSE Analytics के मुताबिक पिछले 1 महीने में कंपनी का यह शेयर 39.58 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं पिछले 1 हफ्ते में स्टॉक 3 प्रतिशत, पिछले 3 महीने में 11 प्रतिशत और पिछले 6 महीने में 48 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 15 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 साल में 59 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 116 प्रतिशत चढ़ा है।