₹1 से कम के पेनी स्टॉक में हलचल, राइट्स इश्यू को लेकर BSE से मिली बड़ी मंजूरी, शेयर 4% से ज्यादा चढ़ा

कंपनी ने इसके लिए 24 फरवरी 2026 को आवेदन किया था। BSE ने 14 अगस्त 2026 के पत्र के जरिए कंपनी को यह अनुमति दी है। यह राइट्स इश्यू पूरी तरह पेड-अप इक्विटी शेयरों का होगा।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

₹1 से कम का पेनी स्टॉक NCL Research & Financial Services Ltd का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि NCL Research & Financial Services Ltd. को BSE Limited से अपनी प्रस्तावित राइट्स इश्यू के Letter of Offer में BSE का नाम इस्तेमाल करने की मंजूरी मिल गई है।

कंपनी ने इसके लिए 24 फरवरी 2026 को आवेदन किया था। BSE ने 14 अगस्त 2026 के पत्र के जरिए कंपनी को यह अनुमति दी है। यह राइट्स इश्यू पूरी तरह पेड-अप इक्विटी शेयरों का होगा।

BSE ने क्या कहा?

BSE ने साफ किया है कि उसने कंपनी के Letter of Offer की केवल अपने स्तर पर सीमित जांच की है। इसका मकसद सिर्फ यह तय करना था कि कंपनी को अपने दस्तावेज में BSE का नाम इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए या नहीं। BSE ने Letter of Offer की किसी भी जानकारी की सत्यता या पूरी होने की गारंटी नहीं दी है।

BSE ने Letter of Offer को मंजूरी नहीं दी

एक्सचेंज ने स्पष्ट किया है कि उसकी ओर से दी गई अनुमति को किसी भी तरह Letter of Offer की मंजूरी या स्वीकृति नहीं माना जाना चाहिए।

NCL Research Share Price

कंपनी का शेयर आज दोपहर 2:38 बजे तक बीएसई पर 4.35% या 0.03 रुपये चढ़कर 0.72 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Read more!
Advertisement