NBFC स्टॉक्स में Shriram Finance पर एक्सपर्ट बुलिश! हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में ये शेयर बने टॉप पिक्स
NBFC सेक्टर एक बार फिर निवेशकों की नजर में है। ब्याज दरों और महंगाई को लेकर बदलते माहौल के बीच एक मार्केट एक्सपर्ट ने कुछ ऐसे शेयर चुने हैं, जिनमें आने वाले महीनों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाएं कम होने, महंगाई के नरम पड़ने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के संकेतों के बीच नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां (NBFC) एक बार फिर निवेशकों की नजर में आ गई हैं।
बिजनेस टुडे के शो Market Opening में Globe Capital के गौरव शर्मा ने बताया कि एनबीएफसी सेक्टर में Shriram Finance Ltd सबसे मजबूत बड़े दांव के रूप में उभर रहा है, जबकि हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के लिए वित्त वर्ष की दूसरी छमाही बेहतर रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
Shriram Finance Ltd पर एक्सपर्ट का भरोसा
मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि श्रीराम फाइनेंस पर उनका पॉजिटिव रुख लगातार बना हुआ है। उनके मुताबिक, शेयर में तेजी के दौर में भी और गिरावट के समय भी कंपनी को लेकर बुलिश नजरिया बरकरार रखा गया है। एक्सपर्ट ने इस शेयर को Accumulate करने की सलाह दी है।
एक्सपर्ट ने कहा कि शेयर पर बुलिश नजरिया सिर्फ शॉर्ट टर्म का का नहीं, बल्कि कंपनी की उस क्षमता पर भरोसे का भी है जो बाजार की अस्थिरता और ब्याज दरों से जुड़ी चिंताओं के बीच प्रदर्शन बनाए रख सकती है।
Shriram Finance Share Price
सुबह 9:45 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.68% या 6.80 रुपये चढ़कर 1012.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.66% या 6.65 रुपये की तेजी के साथ 1,012.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में दिख रहा बड़ा मौका
एक्सपर्ट ने अपने मिड और स्मॉल-कैप हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में Aadhar Housing Finance और PNB Housing Finance को अपना टॉप पिक बताया है। एक्सपर्ट को उम्मीद है कि वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में इन कंपनियों का प्रदर्शन और बेहतर हो सकता है।
Aadhar Housing Finance Share Price
सुबह 9:46 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 0.38% या 1.85 रुपये चढ़कर 486.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 0.15% या 0.75 रुपये चढ़कर 486.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
PNB Housing Finance Share Price
सुबह 9:48 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई और बीएसई पर 0.41% या 4.15 रुपये चढ़कर 1021.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था।