टेक्सटाइल सेक्टर की इस स्मॉल कैप कंपनी का 9 महीने में बढ़ा नेट प्रॉफिट! जानिए कैसे रहे Q3 नतीजे

बीएसई पर मौजूद डेटा के मुताबिक सुबह 10:05 बजे तक कंपनी के 1,83,303 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 423.79 करोड़ रुपये है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी, नंदन डेनिम लिमिटेड (Nandan Denim Ltd) का शेयर सुबह 10:39 बजे तक एनएसई पर 4.89% या 0.15 रुपये गिरकर 2.92 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 4.87% या 0.15 रुपये टूटकर 2.93 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई पर मौजूद डेटा के मुताबिक सुबह 10:05 बजे तक कंपनी के 1,83,303 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 423.79 करोड़ रुपये है।

Nandan Denim Q3FY26 Results

Q3FY26 में कंपनी ने ₹499.53 करोड़ का रेवेन्यू और ₹2.97 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह पिछले साल की समान तिमाही (Q3FY25) के ₹784.69 करोड़ रेवेन्यू और ₹6.58 करोड़ नेट प्रॉफिट की तुलना में कम है।

वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में कंपनी का कुल रेवेन्यू ₹2,331.89 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹2,498.03 करोड़ था। हालांकि, इस दौरान नेट प्रॉफिट 3.4% बढ़कर ₹23.62 करोड़ हो गया।

ये आंकड़े FY25 के एनुअल नतीजों के बाद आए हैं, जिसमें कंपनी की नेट सेल्स ₹3,546.68 करोड़ तक पहुंच गई थी, जो FY24 के मुकाबले 76% अधिक थी। वहीं, पूरे साल का नेट प्रॉफिट ₹33.48 करोड़ रहा।

Nandan Denim Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 5 प्रतिशत गिरा है लेकिन पिछले 1 महीने में स्टॉक 1 प्रतिशत चढ़ा है। हालांकि पिछले 6 महीने में शेयर करीब 14 प्रतिशत गिरा है। 

सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 29 प्रतिशत और पिछले 2 साल में 9 प्रतिशत टूटा है। हालांकि पिछले 3 साल में शेयर 38 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 192 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

Read more!
Advertisement