बाजार में बिकवाली के बीच 6% उछला ये टेक्सटाइल स्टॉक्स, आपके पोर्टफोलियो में है?

435.32 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस स्मॉल कैप कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 2.89 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 3.08 रुपये को टच कर लिया है। 

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी, नंदन डेनिम लिमिटेड (Nandan Denim Ltd) के शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर 2:24 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 6.71% या 0.19 रुपये चढ़कर 3.02 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 6.71% या 0.19 रुपये की तेजी के साथ 3.02 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

435.32 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस स्मॉल कैप कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 2.89 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 3.08 रुपये को टच कर लिया है। 

Q1 में 31% से ज्यादा बढ़ा था प्रॉफिट

हाल ही में कंपनी ने अपने जून तिमाही के नतीजों को जारी किया था। Q1 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 31.8% बढ़कर ₹14.80 लाख रहा। वहीं, ऑपरेशंस से रेवेन्यू 40.6% घटकर ₹622.39 लाख रह गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में ₹1,047.68 लाख था।

कंपनी के नतीजों में मुनाफे को सहारा खर्चों में आई बड़ी कमी से मिला। कुल खर्च सालाना आधार पर 40.6% घटकर ₹614.50 लाख रह गया, जबकि Q1 FY26 में यह ₹1,034.40 लाख था। हालांकि, प्रॉफिट बिफोर टैक्स ₹10.32 लाख रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹14.82 लाख था।

नेट प्रॉफिट में बढ़ोतरी पर टैक्स से जुड़े समायोजन का भी असर रहा। कंपनी को पिछले वर्षों के इनकम टैक्स या डिफर्ड टैक्स की शॉर्ट प्रोविजन से ₹5.07 लाख का क्रेडिट मिला। इस दौरान बेसिक EPS ₹0.08 से बढ़कर ₹0.10 हो गया। अन्य आय भी 57.8% बढ़कर ₹2.43 लाख रही।

रिन्यूएबल एनर्जी पर कंपनी का फोकस

नंदन डेनिम लंबी अवधि में ऊर्जा लागत और स्रोतों को बेहतर बनाने के लिए रिन्यूएबल एनर्जी पर भी काम कर रही है। कंपनी ने Opera Vayu (Narmada) Private Limited में ₹4 करोड़ में 6.1% हिस्सेदारी खरीदी है। इसके तहत 13 जुलाई 2026 को 40,02,096 इक्विटी शेयर हासिल किए गए। यह निवेश ग्रुप कैप्टिव रिन्यूएबल एनर्जी रूट के जरिए विंड और सोलर पावर की खरीद से जुड़ा है।

Read more!
Advertisement