Mutibagger Stock: 5 साल में 610% भागा ये शेयर, अब Anand Rathi ने दिया नया टारगेट

Mutibagger Stock: 5 साल में 610% रिटर्न देने वाले शेयर फोकस में आ गया है। इस शेयर पर मार्केट एक्सपर्ट आनंद राठी ने नया टारगेट प्राइस दिया है।

Advertisement

By Priyanka Kumari:

HG Infra Engineering नाम की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है जो भारत में सड़कें, पुल और फ्लाईओवर बनाने का काम करती है। इसका शेयर पिछले कुछ सालों में जबरदस्त भागा है। अब ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने इस स्टॉक पर फिर से भरोसा जताया है और कहा है कि आने वाले एक साल में इसमें 57% का मुनाफा मिल सकता है।

HG Infra का शेयर अभी BSE पर ₹1110 के करीब बंद हुआ है। एक दिन में इसमें 1.42% की गिरावट हुई है। आनंद राठी का मानना है कि एक साल में यह स्टॉक ₹1749 तक जा सकता है।

अगर कोई निवेशक 5 साल पहले इस शेयर में पैसे लगाता, तो आज उसे 610% तक का रिटर्न मिल चुका होता। सिर्फ 3 साल में ही शेयर ने 105% का फायदा दिया है। 

हाल ही में शेयर में थोड़ी कमजोरी आई है। एक हफ्ते में यह करीब 10% गिर चुका है। इसके पीछे कुछ मौसमी और फाइनेंशियल कारण बताए गए हैं। कंपनी ने कुछ खर्चे बढ़ा दिए हैं और बैलेंस शीट पर थोड़ा लोन बढ़ गया है। लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह अस्थायी है और कंपनी फिर से तेजी पकड़ेगी।

HG Infra सड़कों, फ्लाईओवर और हाईवे बनाने के EPC प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। आनंद राठी का कहना है कि कंपनी के पास अभी भी काफी सारे प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं, जिनसे कमाई लगातार होती रहेगी। इसके अलावा, कंपनी की छह प्रॉपर्टी लगभग पूरी हो चुकी हैं, जिनसे आने वाले समय में उसे अच्छी आमदनी होगी।

आनंद राठी का कहना है कि कंपनी की ऑपरेशन और मार्जिन अच्छे हैं।  इसकी बैलेंस शीट भी मजबूत है। इसलिए आनंद राठी ने शेयर को "BUY" रेटिंग दी है और 12 महीने का टारगेट ₹1749 तय किया है। पहले यह टारगेट ₹1781 था।

Read more!
Advertisement