सच हुई 21 दिन में पैसे डबल करने वाली स्कीम, इस Penny Stock ने कर दिखाया कमाल

Penny Stock: पेनी स्टॉक ने भी निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले पांच सत्रों में भी कंपनी के शेयर में 14 फीसदी की तेजी आई है। वहीं कंपनी के स्टॉक ने निवेशकों को 21 दिन में डबल रिटर्न दिया है। इस रिपोर्ट में स्टॉक के बारे में जानते हैं।

Advertisement

By BT बाज़ार डेस्क:

Stock Update: शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच एक पेनी स्टॉक की चर्चा खूब हो रही थी। कंपनी के स्टॉक में शानदार तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर को शानदार रिटर्न दिया है। पिछले 7 सत्रों से कंपनी के स्टॉक पर अपर सर्किट लग रहा है। हैरान करने वाली बात है कि इस शेयर ने 21 दिन में ही निवेशकों के पैसे डबल कर दिये हैं। 

हम Yuvraaj Hygiene Products की बात कर रहे हैं। कंपनी के स्टॉक आज भी बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। बीते दिन गुरुवार को शेयर में 2 फीसदी का अपर सर्किट लगा था। आज भी स्टॉक अपर सर्किट के करीब है। 10.17 बजे  युवराज हाइजीन प्रोडक्ट्स के शेयर 1.93 फीसदी की बढ़त के साथ 5.81 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है।  

निवेशकों को दिया धमाकेदार रिटर्न

दिसंबर 2020 में कंपनी के शेयर का भाव केवल 72 पैसे था। आज इस शेयर की कीमत 5 रुपये से ज्यादा हो गई है। इस हिसाब से निवेशकों को मात्र तीन साल में 700 फीसदी से ज्यादा का फायदा हुआ है। शेयर की परफॉर्मेंस की बात करें तो पिछले एक साल में कंपनी के शेयर ने 285 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। इस साल 1 जनवरी 2025 से लेकर अभी तक स्टॉक में 200 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। 

शानदार है कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

युवराज हाइजीन प्रोडक्ट्स ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी नहीं किये हैं। लेकिन, दूसरी तिमाही के नतीजों के अनुसार  कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन काफी शानदार है। सितंबर तिमाही में कंपनी को 1.38 करोड़ रुपये का कुल मुनाफा हुआ था। कंपनी के इनकम में भी शानदार बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 11.04 करोड़ रुपये थी, जबकि वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में कंपनी की इनकम 4.98 करोड़ रुपये थी।    

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 

Read more!
Advertisement