Multibagger Stock: सालभर से सुस्त पड़े शेयर में आई तेजी, पांच साल में दिया था छप्परफाड़ रिटर्न

Multibagger Stock: Triveni Turbine के शेयर ने पांच साल में 500 फीसदी का रिटर्न दिया। पिछले एक साल से कंपनी के शेयर लाल निशान पर थे। अब स्टॉक में एक बार तेजी आई है। आइए, इस आर्टिकल में Triveni Turbine शेयर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Advertisement
 Penny Stock
Penny Stock

By BT बाज़ार डेस्क:

स्टॉक मार्केट में Multibagger Stock ढूंढना समुद्र में सीप की मोती तलाशने जैसा है। अगर आप मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको आज ऐसे ही शेयर के बारे में बताएंगे जिसने पांच साल में 500 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है। अब पिछले सप्ताह कंपनी के शेयर में जबरदस्त तेजी आई है। यह स्टॉक त्रिवेणी टरबाइन (Triveni Turbine) है। 

क्या है स्टॉक का प्राइस (Triveni Turbine Share Price)

त्रिवेणी टरबाइन का शेयर 7 फरवरी 2025 यानी शुक्रवार को 2.48 फीसदी की तेजी के साथ 582.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। इस दिन स्टॉक 5 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 598 रुपये पर पहुंच गया। BSE Analytics के मुताबिक त्रिवेणी टरबाइन के शेयर ने एक हफ्ते में 12.70 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया। वहीं दो हफ्ते में शेयर 10.34 फीसदी गिर गया।

पांच साल में दिया छप्परफाड़ रिटर्न (Triveni Turbine Stock Return)

Triveni Turbine के शेयर 6 फरवरी 2020 को 95 रुपये प्रति शेयर पर था। अब कंपनी के शेयर 598 रुपये प्रति इक्विटी पर पहुंच गया। पांच साल में कंपनी के शेयर 508 फीसदी तक चढ़ गए। वहीं, साल भर में स्टॉक 23 फीसदी चढ़ा है और 3 साल में 180 प्रतिशत चढ़ा है। अभी कंपनी के शेयर का 52 उच्चतम स्तर 885 रुपये और न्यूनतम स्तर 421.10 रुपये है।

कैसा है कंपनी का परफॉर्मेंस? (Triveni Turbine Share Performance)

Triveni Turbine ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि चालू कारोबारी साल की अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 35.50 फीसदी बढ़कर 92.40 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कंपनी का टोटल सेल्स 503.40 करोड़ रुपये रहा।

कैसा है शेयरहोल्डिंग पैटर्न (Triveni Turbine Share Holding Pattern)

Triveni Turbine में 8 प्रमोटर्स की टोटल हिस्सेदारी 55.84 प्रतिशत थी। पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास टोटल 14.03 करोड़ स्टॉक हैं।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Read more!
Advertisement