Multibagger stock: 20 रुपये के शेयर ने किया कमाल, 1 लाख को बना डाला 4 करोड़

मल्टीबैगर स्टॉक में Tanfac Industries का शेयर भी शामिल है। इस शेयर ने लंबी अवधि में जबरदस्त रिटर्न दिया है।

Advertisement
Best Penny Stocks
Best Penny Stocks

By Priyanka Kumari:

Stock Market में भले ही उतार-चढ़ाव जारी है। इस उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में कई शेयर की वैल्यूएशन में गिरावट आई तो वहीं, दूसरी तरफ कुछ स्टॉक ने जबरदस्त रिटर्न दिया है। मल्टीबैगर स्टॉक में Tanfac Industries का शेयर भी शामिल है। इस शेयर ने लंबी अवधि में जबरदस्त रिटर्न दिया है।

बाजार की गिरावट के बावजूद शानदार रिटर्न

भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ है, लेकिन Tanfac Industries के स्टॉक ने YTD में 15% से अधिक का रिटर्न दिया है।

11 साल में 445 गुना बढ़त!

21 फरवरी 2014 को यह शेयर सिर्फ ₹8 प्रति शेयर के भाव पर था। बीते शुक्रवार को यह ₹3,566 पर बंद हुआ। यानी, अगर किसी ने 11 साल पहले ₹1 लाख निवेश किया होता, तो आज उसकी वैल्यू ₹4.45 करोड़ हो चुकी होती!

Tanfac Industries शेयर का प्रदर्शन

1 महीने में स्टॉक ₹2,930 से बढ़कर ₹3,566 हो गई है। साल 2025 में अभी तक स्टॉक ने 16% का रिटर्न दिया। वहीं, 6 महीने में शेयर ₹2,320 से ₹3,566 पर आ गया, यानी स्टॉक प्राइस 50% बढ़ गया। इसी तरह 1 साल में शेयर में 80% की बढ़त हुई है। 10 साल में शेयर ने17,700% की छप्परफाड़ रिटर्न दिया। 

निवेश पर मिलता इतना रिटर्न

अगर 1 महीने पहले निवेशक ने ₹1 लाख निवेश किया होता तो उसकी वैल्यू ₹1.20 लाख हो जाती। वहीं, 6 महीने में यह वैल्यू ₹1.50 लाख हो जाता। अगर 10 साल पहले ₹1 लाख निवेश किया होता तो ₹1.78 करोड़ हो जाती। वहीं, 11 साल में ₹1 लाख की वैल्यू ₹4.45 करोड़ हो जाती। 

हाई-रिस्क निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प

Tanfac Industries केवल BSE पर लिस्टेड है और इसकी ट्रेडिंग वॉल्यूम 15,350 शेयर ही थी। यानी, यह एक लो-फ्लोट स्टॉक है, जिससे इसमें निवेश का जोखिम अधिक है। शुक्रवार को यह स्टॉक ₹3,557 करोड़ के बाजार पूंजीकरण के साथ बंद हुआ। यह उन निवेशकों के लिए है जो लंबी अवधि और हाई-रिस्क को सहन करने के लिए तैयार हैं।

Read more!
Advertisement