1 साल में 120% का मल्टीबैगर रिटर्न! गिरते बाजार में आज आई 5 प्रतिशत की तेजी - आपका दांव है?
शेयर बाजार में कमजोरी के बावजूद इस कंपनी के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली। कंपनी का स्टॉक एक साल में 120% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। पढ़िए पूरी खबर।

Multibagger Stock: शेयर बाजार में सोमवार को जारी गिरावट के बीच, शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड (Shanti Educational Initiatives Ltd) के शेयर में आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक आज 5% चढ़ा है। बीएसई पर आज यह शेयर ट्रेडिंग के लिए 203.75 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 216.15 रुपये को टच किया है।
दोपहर 1:20 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 3.72% या 7.60 रुपये चढ़कर 211.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 3.69% या 7.55 रुपये की तेजी से 212.38 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
मल्टीबैगर रिटर्न
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में सपाट रहा है। हालांकि पिछले 1 महीने में स्टॉक 5 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 महीने में 20 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 40 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
इस स्टॉक ने निवेशकों का पैसा एक साल में दोगुना करते हुए 120 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
Shanti Educational Initiatives FY26 Results
हाल ही में शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) के नतीजों को जारी किया था। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 23.17 करोड़ रुपये रहा। वहीं, कंपनी का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) बढ़कर 0.98 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 0.47 करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर करीब 308.5% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Shanti Educational Initiatives के बारे में
शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड (SEIL) अहमदाबाद स्थित एक शिक्षा क्षेत्र की कंपनी है, जिसे चिरिपाल ग्रुप का सपोर्ट है। कंपनी मुख्य रूप से स्कूल (K-12) और प्री-स्कूल सेगमेंट में काम करती है। यह शैक्षणिक संस्थानों को स्कूल प्रबंधन, पाठ्यक्रम विकास, शिक्षक प्रशिक्षण और फ्रेंचाइजी मॉडल जैसी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी का उद्देश्य आधुनिक और बेहतर शिक्षा सेवाओं के जरिए देशभर के स्कूलों को मजबूत बनाना है।