6 महीने में 136% का शानदार रिटर्न! आज भी आई पांच फीसदी की तेजी - आपके पोर्टफोलियो में है?

बीएसई पर आज ट्रेडिंग के लिए यह शेयर 29.30 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 30.30 रुपये को टच कर लिया है। खबर लिखे जानें तक इस कंपनी का मार्केट कैप 6,918.74 करोड़ है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Multibagger Stock: रियल एस्टेट डेवलपमेंट और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी, इंडियाबुल्स लिमिटेड (Indiabulls Ltd) के शेयर में आज फिर से तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक आज 5 प्रतिशत चढ़ा है। हालांकि खबर लिखे जानें तक शेयर दोपहर 1:46 बजे तक बीएसई पर 1.55% या 0.45 रुपये की तेजी के साथ 29.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

बीएसई पर आज ट्रेडिंग के लिए यह शेयर 29.30 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 30.30 रुपये को टच कर लिया है। खबर लिखे जानें तक इस कंपनी का मार्केट कैप 6,918.74 करोड़ है।

6 महीने में 136% का रिटर्न

मात्र 6 महीने में इस शेयर ने 136 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इसके अलावा पिछले 3 महीने में शेयर ने 74 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 99 प्रतिशत चढ़ा है। 

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी

कंपनी ने हाल ही में बताया था कि उसने बड़े कॉरपोरेट पुनर्गठन किया है। कंपनी अब अपने कारोबार का फोकस रियल एस्टेट सेक्टर पर बढ़ा दिया है, जबकि वित्तीय सेवाओं में भी उसकी मौजूदगी बनी हुई है। इस बदलाव और वापसी की कहानी में कंपनी के संस्थापक समीर गहलोत की भूमिका भी अहम मानी जा रही है, जो एक बार फिर ग्रुप के प्रमुख प्रमोटर के रूप में केंद्र में हैं।

कंपनी के बारे में

Indiabulls Limited एक भारतीय लिस्टेड समूह (कॉनग्लोमरेट) कंपनी है, जो रियल एस्टेट डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लीजिंग और डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे कारोबार में सक्रिय है। साल 2025 के आखिर में कंपनी का रिस्ट्रक्चर किया गया था, जिसके तहत Dhani Services और Indiabulls Enterprises समेत कई इकाइयों को मिलाकर एक एकीकृत प्लेटफॉर्म बनाया गया।

Read more!
Advertisement