100 रुपये से कम भाव वाले Penny Stock ने दिया शानदार रिटर्न, 1000 फीसदी से ज्यादा चढ़ा भाव

Multibagger small-cap stock: शेयर बाजार में इस पेनी स्टॉक ने निवेशको को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। पिछले चार साल में ही शेयर 1000 फीसदी से अधिक चढ़ गया है। आइए, जानते हैं यह शेयर कौन-सा है और इससे निवेशकों को कितना लाभ हुआ है।

Advertisement
Tata Motors Ltd, ICICI Bank Ltd, State Bank of India and Infosys climbed up to 2.6 per cent.  Mahindra & Mahindra added 1.53 per cent to Rs 3,219.80. Adani Ports, Axis Bank, IndusInd Bank and Tata Steel were other Sensex gainers.
Tata Motors Ltd, ICICI Bank Ltd, State Bank of India and Infosys climbed up to 2.6 per cent.  Mahindra & Mahindra added 1.53 per cent to Rs 3,219.80. Adani Ports, Axis Bank, IndusInd Bank and Tata Steel were other Sensex gainers.

By BT बाज़ार डेस्क:

शेयर बाजार में ऐसे कई स्टॉक है जिसने निवेशकों को धुंआधार रिटर्न दिया है। इस लिस्ट में कई small-cap शेयर भी शामिल है। बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच Logistic सेक्टर की कंपनी Tiger Logistics India के शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। आज सुबह ही कंपनी के शेयर 8 फीसदी चढ़कर 71 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया था। खबर लिखते वक्त कंपनी के शेयर 2 फीसदी से अधिक चढ़कर 66.99 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। 

कंपनी ने सोमवार को बाजार बंद होने के बाद तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किये थे। कंपनी के शानदार वित्तीय प्रदर्शन के बाद शेयरों में तेजी आई है। 

कैसा रहा कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन (Tiger logistics Q3 Results)

सालाना आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 3.1 गुना बढ़ गया है। वहीं कंपनी के मुनाफे में एक साल में 2.3 गुना वृद्धि हुई है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की परफॉर्मेंस काफी शानदार रही है। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 8.42 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3.68 करोड़ रुपये रहा। वहीं, अगर रेवेन्यू की बात करें तो वह 51.96 करोड़ रुपये से बढ़कर 160.47 करोड़ रुपये रहा। 

शेयर की परफॉर्मेंस (Tiger logistics share Performance)

Tiger logistics share ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। पिछले तीन साल में शेयर ने तीन गुना मुनाफा दिया है। एक साल में कंपनी के शेयर ने 19.16 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं बीते छह महीने में शेयर 77.47 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है। साल 2025 में अभी तक स्टॉक लगभग 7.49 फीसदी गिर गया है। शेयर का 52 वीक हाई 84.10 रुपये और 52 वीक लो 31.99 रुपये था। कंपनी का मार्केट-कैप 697.78 करोड़ रुपये रहा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 

Read more!
Advertisement