₹30 से कम वाले इस शेयर ने एक साल में डबल किया निवेशकों का पैसा! अब विदेश में प्लांट लगाएगी यह कंपनी

यह कंपनी पैकेज्ड फूड्स सेक्टर में काम करती है और इसका मार्केट कैप अभी सिर्फ 218.38 करोड़ रुपये का है। पिछले 6 महीने में यह शेयर 64 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Multibagger Penny Stock: शेयर बाजार में हर कोई एक ऐसे शेयर में पैसा लगाना चाहता है जो सस्ता भी हो और मल्टीबैगर रिटर्न भी दे सके। आज हम आपको एक ऐसे ही शेयर के बारे में बताएंगे। यह कंपनी पैकेज्ड फूड्स सेक्टर में काम करती है और इसका नाम सैम्प्रे न्यूट्रिशन्स लिमिटेड (Sampre Nutritions Ltd) है। कंपनी का मार्केट कैप अभी सिर्फ 218.38 करोड़ रुपये का है।

हाल ही में कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि Sampre Nutritions Limited की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Sampre Nutrition Holding Limited ने 1 फरवरी 2026 को मिस्र की कंपनी Orascom Industrial Parks के साथ जमीन खरीद और आवंटन का समझौता किया है।

यह समझौता मिस्र में औद्योगिक संचालन शुरू करने के लिए किया गया है। इसके तहत कंपनी फूड प्रोसेसिंग और कन्फेक्शनरी (चॉकलेट, मिठाई आदि) निर्माण प्लांट स्थापित करने के उद्देश्य से औद्योगिक जमीन खरीदेगी।

समझौते के अनुसार, Orascom Industrial Parks ने अपने इंडस्ट्रियल पार्क में स्थित 30,000 वर्ग मीटर के औद्योगिक भूखंड की बिक्री और आवंटन को मंजूरी दे दी है।

Sampre Nutritions Share Price

कंपनी का शेयर फिलहाल बीएसई पर दोपहर 12:48 बजे तक 1.38% या 0.34 रुपये चढ़कर 24.99 रुपये पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के डेटा के मुताबिक दोपहर 12:37 बजे तक कंपनी के 55,317 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ था।

1 साल में मल्टीबैगर रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 2 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 64 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। सालाना आधार पर देखें तो शेयर ने पिछले एक साल में निवेशकों का पैसा डबल करते हुए 169 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। वहीं पिछले 5 साल में स्टॉक 353 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

Read more!
Advertisement